बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU PG Admission : PG सत्र 2021-23 में नामांकन के लिए एक सीट पर चार छात्र दावेदार, यहाँ जाने कब जारी होगी मेरिट लिस्ट

On: July 16, 2022 6:40 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU PG MERIT LIST : बिहार यूनिवर्सिटी के पीजी की 5700 सीटों के लिए 12 हजार 59 छात्रों ने आवेदन किया है। यानि एक सीट पर चार छात्रों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह और यूएमआईएस कोआर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने दी।

सबसे ज्यादा इतिहास में 2021 आए आवेदन

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा आवेदन इतिहास विषय में किये गये हैं। इस विषय में 2021 छात्रों ने आवेदन किये हैं, जबकि परसियन और बांग्ला में एक-एक छात्रों ने आवेदन किया है।

दो दिन मिलेगा विषय बदलने का मौका

DSW ने बताया कि अब आवेदन का पोर्टल नहीं खुलेगा। छात्रों की मांग पर दो दिन के लिए एडिट का विकल्प दिया जायेगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। उधर, स्नातक में आवेदन के लिए अब तक एडमिशन कमेटी की बैठक नहीं हुई है। बैठक के बाद ही स्नातक में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी।

BRABU : PG सत्र 2021-23 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार करने का खुला पोर्टल, छात्र-छात्राएं यहाँ Direct Link से करें सुधार

सात नए कालेजों में पीजी को अवतक नहीं मिली स्वीकृति

विश्वविद्यालय के विभिन्न निकायों से स्वीकृति मिलने के बाद भी नए सत्र से सात कालेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू होने की सरकार के स्तर से सहमति नहीं मिल सकी।

इस कारण एलएनडी और महिला कालेज मोतिहारी, गोवनका कालेज सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर के एमएसकेची कालेज, रामेश्वर सिंह कालेज, आरबीबीएम कालेज व एलएस कालेज में पीजी की पढ़ाई के लिए आवेदन का विकल्प नहीं मिल सका। बता दें कि एलएस कालेज में पीजी की पढ़ाई पहले से हो रही हैं। यहां अंग्रेजी और अन्य विषयों में पीजी की मान्यता दी जानी है।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU UG Admission 2022 : अब सीटों से अधिक नामांकन नहीं ले सकेंगे संबद्ध कॉलेज, नकेल कसने के लिए बनाई गई योजना, यहाँ जाने पूरी डिटेल्स

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now