बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG Admission 2022-25: स्नातक में दाखिले के लिए अब तक आए 1.31 लाख आवेदन, यहाँ पढ़ें…

On: June 24, 2022 12:17 AM
Follow Us:
BRA BRABU BIHAR UNIVERSITY
---Advertisement---

BRABU UG Admission 2022-25: बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक में दाखिल के लिए अबतक एक लाख 31 हजार 797 आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा आवेदन इतिहास में 42 हजार 971 आए हैं।

पीजी में अबतक 3921 आवेदन आए

सबसे कम आवेदन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में सिर्फ एक आवेदन आया है। पीजी में अबतक 3921 आवेदन आए हैं। पीजी में भी सबसे अधिक आवेदन इतिहास में आए हैं। इतिहास में 634 छात्रों ने आवेदन किया है। सबसे कम सिर्फ एक आवेदन प्राचीन इतिहास में आया है।

संकाय बदलने के लिए 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य

प्रो. टीके डे ने कहा कि स्नातक में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को चाहिए कि आवेदन करते समय मानक का ख्याल रखें । इंटर में जिस विषय में 45 प्रतिशत अंक होगा उसी में स्नातक आनर्स का चयन किया जा सकेगा।

साइंस के विद्यार्थी तभी कामर्स या आर्ट संकाय के लिए आवेदन कर पाएंगे जब उसके कुल प्राप्तांक 50 प्रतिशत हों इसी प्रकार कामर्स के विद्यार्थी भी 50 प्रतिशत अंक होने पर ही आर्ट्स संकाय का चयन कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी ने कई परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई, यहाँ जाने किन परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी

मेधा सूची में नाम आने पर उसी कालेज में लेना होगा

मेधा सूची में नाम आने पर उसी कालेज में लेना होगा नामांकन आवेदन के समय विद्यार्थियों की ओर से जिन कालेजों का विकल्प दिया जा रहा है उसी में से अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी।

Bihar University में रिजल्ट, एडमिशन, परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

ये भी पढ़ें: BRABU : स्नातक सत्र 2019-22 के 8 हजार छात्रों का फंसा रजिस्ट्रेशन, पार्ट- 2 की परीक्षा में हो सकता है विलंब, यहाँ पढ़ें क्या है पूरा मामला

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now