बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar : बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट बैन खत्म, आज से फेसबुक, व्हाट्सएप सब चलेगा

On: June 21, 2022 5:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Internet Service : बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट सेवा पर लगाई गई पाबंदी आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। किसी भी जिले से इंटरनेट सेवा पर लगी रोक को बढ़ाने का प्रस्ताव गृह विभाग को नहीं मिला है। लिहाजा मंगलवार से सोशल नेटवर्किंग साइट पर लगाई गई रोक सामाप्त कर दी जाएगी।

शुक्रवार को 17 जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई थी

अग्निपथ योजना के विरोध में राज्य में हई हिंसक घटनाओं के बाद शुक्रवार को 17 जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई थी। कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, गया और मधुबनी में 17 जून से ही यह प्रभावी हो गया था।

सोमवार की रात तक सभी 20 जिलों में सोशल नेटवर्किंग साइट पर रोक

रविवार को जहानाबाद, खगड़िया और शेखपुरा जिले भी इसमें शामिल कर दिए गए। सोमवार की रात तक सभी 20 जिलों में सोशल नेटवर्किंग साइट पर रोक है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : Agnipath Protest को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, कई जिलों में 2 दिन के लिए इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद

डीएम-एसपी द्वारा इंटरनेट सेवा पर लगी पाबंदी को बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं भेजा

अग्निपथ योजना के खिलाफ दो दिनों से राज्य में कोई प्रदर्शन या उपद्रव की घटना नहीं हुई है। वहीं बड़े पैमाने पर अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के अतिरिक्त जवान प्रतिनियुक्त किए गए हैं। विधि-व्यवस्था नियंत्रित होने के चलते इन 20 जिलों में कहीं के भी डीएम-एसपी द्वारा इंटरनेट सेवा पर लगी पाबंदी को बढ़ाने का प्रस्ताव गृह विभाग को नहीं भेजा गया है।

बिहार की सभी खबरों के लिए अभी JOIN करें

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

RRB Group D Exam Date : जुलाई से सितंबर के बीच रेलवे ग्रुप डी की परीक्षाएं , एक लाख से अधिक पद भरे जाएंगे

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now