बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

83 यूजी और 40 पीजी कोर्स ऑनलाइन पढ़ाए जाएंगे , बिहार विवि समेत सभी विवि को निर्देश जारी

On: May 31, 2021 5:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---

कोरोना महामारी में स्कूल से लेकर कॉलेज और विवि तक बंद हैं। मौजूदा स्थिति में छात्रों को अलग-अलग कोर्स से जोड़ उन्हें पढ़ाई की सुविधा देने को 83 यूजी और 40 पीजी कोर्स ऑनलाइन पढ़ाए जाएंगे। इसे लेकर यूजीसी ने बीआर बिहार विवि समेत सभी विवि को निर्देश जारी किया है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने जुलाई सत्र

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने जुलाई सत्र से स्वयं प्लेटफॉर्म के जरिए बड़े पैमाने पर खुले ऑनलाइन कोर्स की घोषणा की है। ये एमओओसी (मासिव ओपन ऑनलाइन कोर्स) स्वयं प्लेटफॉर्म के माध्यम से पढ़ाए जाएंगे। यूजीसी ने जुलाई- अक्तूबर सत्र 2021 के लिए 83 स्नातक और 40 स्नातकोत्तर, गैर-इंजीनियरिंग ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की घोषणा की है। इन सभी 123 पाठ्यक्रमों को स्वयं प्लेटफॉर्म के जरिए पढ़ाया जाएगा। इसे लेकर यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र जारी करते हुए कोर्स की सूची जारी कर दी है।

छात्रों के लाभ के लिए स्वयं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करें

अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ें, क्रेडिट ट्रांसफर का मिलेगा लाभ यूजीसी ने कहा है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण वर्तमान परिदृश्य में विश्वविद्यालयों और कॉलेज बंद हैं। छात्रों के लाभ के लिए स्वयं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करें ताकि छात्र 83 यूजी और 40 पीजी एमओओसी पाठ्यक्रमों को पढ़ सकें.

यूजीसी ने कहा है कि किसी भी विश्वविद्यालय या कॉलेज के छात्रों

ये सभी पाठ्यक्रम जुलाई-अक्तूबर सेमेस्टर 2021 से स्वयं प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे। यूजीसी ने कहा है कि किसी भी विश्वविद्यालय या कॉलेज के छात्रों को इन पाठ्यक्रम के क्रेडिट ट्रांसफर लाभों को उठाने की अनुमति है। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों से कहा है कि इन स्वयं पाठ्यक्रमों को विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय बनाएं।

स्वयं पोर्टल को एमएचआरडी ने छात्रों और शिक्षकों को सर्वोत्तम शिक्षण संसाधन प्रदान करने के लिए बनाया है। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार इस प्लेटफॉर्म से चौबीस घंटे फ्री में कोर्स पढ़ सकते हैं।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now