बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक सत्र 2021-24 में खाली हैं 60 हजार सीटें, चौथी मेरिट लिस्ट की टकटकी लगाये हैं छात्र, पढ़ें पूरी डिटेल

On: November 20, 2021 9:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक सत्र 2021-24 के स्नातक में नामांकन के लिए अभी भी कॉलेजों में 60 हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं, लेकिन वीसी की मंजूरी नहीं मिलने के कारण बीआरए बिहार विवि प्रशासन चौथा मेरिट लिस्ट नहीं जारी कर रहा है. इससे जहां नामांकित छात्रों की कक्षाएं शुरू करने में विलंब हो रही है.

UMIS को-ऑर्डिनेटर डॉ ललन झा का कहना

वहीं, जिन छात्रों का नामांकन अब तक कम नंबर रहने के कारण नहीं हुआ है, उनकी बेचैनी बढ़ी है. बीते एक पखवाड़ा से छात्र चौथे मेरिट लिस्ट निकलने की टकटकी लगाये हैं, लेकिन विवि प्रशासन की ओर से इस पर मंगवार की शाम तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका. यूएमआइएस को-ऑर्डिनेटर डॉ ललन झा का कहना है कि जल्द ही कुलपति से मंजूरी लेकर चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी जायेगी. उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के आखिरी दिन तक चौथे मेरिट लिस्ट के जारी होने की उम्मीद है

बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक पार्ट 3 परीक्षा के एडमिट कार्ड में त्रुटि पर प्राचार्य होंगे जिम्मेदार, यहाँ जाने परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

• सत्र 2021-24 स्नातक के नामांकन में हो रहा विलंब, बढ़ी छात्रों की बेचैनी

● 103 कॉलेजों में होना है नामांकन, लगभग डेढ़ लाख सीटें हैं निर्धारित

• एक पखवाड़े से चौथी मेरिट लिस्ट निकालने की बात कह रहा यूनिवर्सिटी, वीसी की मंजूरी का इंतजार

BSEB Scholarship : इंटर पास छात्राओं के खाते में जल्द जारी की जाएगी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की राशि, यहाँ जाने जाने कब जारी होगी राशि : Zee Bihar

अब दिसंबर में शुरू होगी कक्षाएं

20 नवंबर से कक्षाएं शुरू कराने की यूनिवर्सिटी प्रशासन तैयारी कर रहा था, लेकिन चौथे मेरिट लिस्ट जारी होने में विलंब के कारण अब कक्षाएं दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद है. राजभवन से सितंबर तक नामांकन पूरा कर अक्टूबर में हर हाल में कक्षाएं शुरू करने का आदेश दिया गया था, लेकिन नामांकन की प्रक्रिया में विलंब के कारण ना तो समय से छात्रों का नामांकन हो रहा है और ना ही कक्षाएं ही शुरू हो पा रही है. इससे छात्र चिंता में पड़ गये हैं.

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojan: बिहार सरकार स्नातक पास छात्राओं को 50 हजार रुपये, 12 वीं कक्षा पास करने वालों को 25 हजार रुपये देगी , जल्द करें यहाँ से ऑनलाईन आवेदन

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now