बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG Admission : स्नातक सत्र 2022-25 में नामांकन प्रक्रिया से 2 हजार छात्र होंगे बाहर, UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया यह है वजह

On: October 14, 2022 6:06 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG 3rd Merit List 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक में नामांकन के लिए दो हजार से अधिक छात्रों ने 45 फीसदी से कम अंक वाले विषय में आवेदन कर दिया है।

तीसरी मेधा सूची के लिए आए आवेदनों की स्क्रूटनी में इसका खुलासा हुआ है। विवि इन छात्रों का नाम नामांकन प्रक्रिया से बाहर करने की तैयारी में है।

छात्रों को नामांकन के दौरान कागजात जमा करने को कहा गया

यही नहीं, बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जिन्होंने आवेदन में कोटि बदल ली है। जाति प्रमाण पत्र से संबंधित कोई भी कागजात फॉर्म के साथ नहीं जमा होने पर इसका खुलासा हुआ है। ऐसे छात्रों को नामांकन के दौरान कागजात जमा करने को कहा गया है।

तीसरी मेधा सूची के लिए आए आवेदनों की स्क्रूटनी की जा

यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। सत्र 2022-25 के लिए स्नातक में नामांकन को तीसरी मेधा सूची के लिए आए आवेदनों की स्क्रूटनी की जा रही है।

तीसरी मेधा सूची के लिए करीब 80 हजार आवेदन आए

शुक्रवार तक स्क्रूटनी पूरी कर ली जाएगी। यूएमआईएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. टीके डे ने बताया कि तीसरी मेधा सूची के लिए करीब 80 हजार आवेदन आए हैं। इसमें लगभग दो हजार छात्र नामांकन की प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

BRABU TDC Part 1 Exam : कल जारी होगा स्नातक पार्ट- 1 का एडमिट कार्ड, छात्र डाइरेक्ट यहां से कर सकेंगे डाउनलोड, यहां जाने UMIS कॉर्डिनेटर ने क्या कहा

मेधा सूची में आने के लिए छात्रों ने फॉर्म में गलत जानकारी भरी

बार-बार के निर्देश के बाद भी इन छात्रों ने ऐसे विषय में स्नातक में नामांकन के लिए फॉर्म भरा है जिसमें उनको 45 फीसदी से कम अंक हैं। यही नहीं, कई छात्रों ने विषय संयोजन भी गलत भरा है।

डॉ. डे ने कहा कि मेधा सूची में आने के लिए छात्रों ने फॉर्म में गलत जानकारी भरी है, जिसे छांटा जा रहा है।

पूरे कागजात होने पर ही कॉलेज लेंगे नामांकन :

सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि मेधा सूची में आने के बाद भी उन्हीं छात्रों का नामांकन लिया जाएगा जिन्होंने सभी कागजात दिए हैं।

डॉ. डे ने कहा कि कोटि बदलने का भी मामला सामने आया है। सामान्य छात्रों ने भी फॉर्म में आरक्षित कोटि भर दिया है। ऐसे में जब तक वे कागजात उपलब्ध नहीं कराएंगे, तब तक इनका नामांकन नहीं लिया जाएगा।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य