बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : स्नातक सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए 10% बढ़ेगी सीटें, इस वजह से नहीं खुल रहा ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल, जाने पूरी वजह

On: April 17, 2022 5:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG Admission 2022: बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में इस बार स्नातक पार्ट वन में सीटों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। अगर किसी विषय में आवेदन अधिक आते हैं और कॉलेज में सीटों की संख्या कम रहती है तो विवि सीटों की संख्या में दस फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकता है। यूनिवर्सिटी प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है।

बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. अजीत कुमार ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. अजीत कुमार ने बताया कि कुलपति के आने के बाद स्नातक में नामांकन के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। कहा कि कई विषयों में आवेदन कम आते हैं, इसलिए उनकी सीटें नहीं भरती हैं। इस बार अगर किसी विषय में अधिक आवेदन आये और दूसरे विषय में आवेदनों की संख्या कम हुई तो कम आवेदन वाले विषय की सीटें अधिक आवेदन वाले विषय में जोड़ी जा सकती है।

21 कॉलेजों का संबद्धन खत्म हो जाने से उनका नाम पोर्टल से हटा दिया गया

लेकिन, 174 से अधिक किसी भी विषय में सीटें नहीं बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि इस बाद 85 कॉलजों में स्नातक पार्ट वन का दाखिला लिया जाएगा। पिछली बार 106 कॉलेजों में दाखिला लिया गया था। 21 कॉलेजों का संबद्धन खत्म हो जाने से उनका नाम पोर्टल से हटा दिया गया है। हालांकि, डीएसडब्ल्यू ने बताया कि सीटों की संख्या कम नहीं होंगी। कॉलेजों में सीटें बढ़ाई जाएंगी।

दो कॉलेजों की वजह से नहीं खुल रहा पोर्टल :

बिहार यूनिवर्सिटी में पार्ट वन में नामांकन के लिए एडमिशन पोर्टल दो कॉलेजों की वजह से नहीं खुल रहा है। यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों ने बताया कि हाजीपुर के कॉलेजों का संबद्धन खत्म हो चुका है। इन्हें पोर्टल से हटाया जाना है। कॉलेज की संबद्धन की जानकारी इंस्पेक्शन सेक्शन से मांगी गयी है। कुलपति के आने के बाद इन कॉलेजों के नाम को पोर्टल से हटाने पर फैसला किया जाएगा। बिना संबद्धन वाले कॉलेज को पोर्टल पर नहीं रखा जा सकता है। इन कॉलेजों पर कार्रवाई के लिए पोर्टल अब तक नहीं खुला है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now