बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी में 1 साल में हुई 1 परीक्षा, अब नौ महीने में होनी हैं पांच परीक्षाएं जाने कब होगी सभी परीक्षाएं?

On: April 7, 2021 6:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के छात्र अब भी कोरोना संक्रमण के कारण पढ़ाई और परीक्षा के नुकसान से उबर भी नहीं पाये हैं कि उनके सामने फिर मुसीबत खड़ी हो गई है। साथ ही विवि के लिए भी समस्या बढ़ गई है । साल 2020 में स्नातक की तीन परीक्षाओं में से विवि सिर्फ एक परीक्षा ले सका । अब इस साल के बचे नौ महीने में पांच परीक्षा और छह परीक्षाओं के रिजल्ट को जारी की चुनौती सामने आ गई है।

इसमें पिछले साल के स्नातक पार्ट- वन के अलावा इस साल के तीनों पार्ट सहित एक कंपार्टमेंटल परीक्षा भी इस बार होनी है । इसका रिजल्ट भी देना है। इसके अलावा पिछले साल के स्नातक पार्ट- टू की परीक्षा का रिजल्ट भी आना बाकी है।

IMG 20210209 135131

कोरोना के कारण सरकार की ओर से फिलहाल 11 अप्रैल तक कॉलेजों को बंद किया गया। हालांकि, परीक्षाओं पररोक नहीं लगाई गई है। लेकिन, विवि प्रशासन यह निर्णय नहीं कर पा रहा है कि परीक्षा कब से शुरू कराई जाए। विवि प्रशासन कोरोना की स्थितियां को भांप रहा है। इसके बाद ही अब परीक्षा की घोषणा विवि की ओर से की जाएगी। वर्ष 2019 में स्नातक पार्ट-वन में एडमिशन लेने वाले छात्रों की परीक्षा तिथि भी जारी नहीं की जा सकी है । पिछले महीने तक संबद्धता को लेकर इस पार्ट की परीक्षा फंसी थी। अब कोरोना के बढ़ते मामले के कारण तिथि पर ब्रेक सा लग गया है ।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि परीक्षा के लिए विभाग की तैयारी पूरी है। लेकिन, कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण स्थितियों का आंकलन किया जा रहा है। परीक्षा की तिथि की घोषणा नहीं की जा सकती। उच्चाधिकारियों से भी परीक्षा को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है । इधर, छात्रों को चिंता इस बात की है कि पिछले साल की पार्ट-वन परीक्षा जल्द न हुई तो इस साल उनकी पार्ट-टू की परीक्षा लटक जाएगी। इसका असर उनके पूरे
सत्र पर पड़ेगा।

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य