बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार में खत्म हो गया यास चक्रवाती तूफान का असर, अब 13 जून को मानसून की एंट्री

On: May 31, 2021 8:26 AM
Follow Us:
---Advertisement---

PATNA : बिहार में याद चक्रवाती तूफान का असर अब खत्म हो गया है। लगभग 3 से 4 दिनों तक बिहार में याद चक्रवाती तूफान सक्रिय रहा और इसके कारण सूबे के लगभग हर जिले में बारिश भी हुई लेकिन अब चक्रवाती तूफान का असर खत्म होने के बाद द्वारा एक बार फिर से ऊपर जाने लगा है। बारिश के बाद नमी की मात्रा काफी बढ़ गई है। अब बिहार में मानसून का इंतजार शुरू हो गया है।

मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक के 13 जून को बिहार में मानसून की एंट्री हो जाएगी। मानसून पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले साल मानसून के बिहार में प्रवेश करने के तय समय में बदलाव किया गया हैम इसके लिए सूबे में 4 ग्रीड प्वाइंट तय किए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की पहली बारिश पूर्णिया में 13 जून को जबकि पटना और गया में 16 जून को होने के आसार हैं। छपरा जैसे जिले में 18 जून तक मानसून सक्रिय हो जाएगा।

rains 216097374191581612418895390
मानसून के रफ्तार में तेजी आई

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा के मुताबिक यास चक्रवाती तूफान की वजह से मानसून के रफ्तार में तेजी आई है। एक-दो दिनों में इसके केरल तट पर टकराने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग की राय से अलग स्काईमेट ने कहा है कि देश में मानसून सक्रिय हो चुका है।

आपको बता दें कि लगभग एक दशक के बाद बीते साल देश में मानसून सही समय पर पहुंचा था। साल 2019 तक मानसून के बिहार पहुंचने का मानक समय 12 जून था। रविवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम बारिश की सूचना मिली है हालांकि पटना गया समेत तमाम जिलों में अच्छी खासी धूप निकली रही और पारा भी ऊपर चढ़ा है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now