बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक सत्र 2021- 24 में नामांकन के लिए प्रक्रिया शुरू जाने कब से होगा Apply

On: April 8, 2021 6:44 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2021- 24 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होनी है। पिछली बार एक लाख 15 हजार सीटों पर नामांकन हुआ था, फिर भी पूरी सीट नहीं भर पाई थीं। इस बार सीट बढ़ाकर एक लाख 42 हजार की गई हैं।

छात्रों को इस बार पांच कॉलेजों में नामांकन के लिए अप्लाई करने का विकल्प मिलेगा। इन्हीं पांच में से किसी एक कॉलेज में नामांकन होगा। छात्र किसी भी कॉलेज के लिए विवि पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं। इंटर परीक्षा के रिजल्ट का मूल अंक पत्र नहीं हने पर छात्र ऑनलाइन मार्क्सशीट अप्लाई कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय के यूएमआइएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने कहा कि 12 अप्रैल से पोर्टल खोलने के लिए कुलपति से आदेश के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। आदेश मिलने के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट में आने के बाद छात्रों को इंटर का मूल अंक पत्र लाना होगा। अप्रैल के अंत तक छात्र स्नातक में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बता दें कि कोरोना से पिछली बार देर से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इससे इस साल नामांकन में देरी हुई और जनवरी तक कॉलेजों में एडमिशन हुआ। देरी के कारण कम छात्रों ने नामांकन कराया। इस बार कई विषयों में सीटें बढ़ने से छात्रों का फायदा होगा।

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now