बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Kanya Utthan Yojana : इंतजार खत्म… संबद्ध कॉलेज की 24 हजार छात्राओं को मिलेंगे कन्या उत्थान योजना के 25-25 हजार की राशि

On: June 21, 2022 11:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Kanya Utthan Yojana : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में अब अंगीभूत के साथ संबद्ध कॉलेज की छात्राओं को भी शामिल कर लिया गया है। सरकार अब इन कॉलेजों की छात्राओं को भी 25-25 हजार प्रोत्साहन राशि देगी। इससे बीआरए बिहार विवि से संबद्ध कॉलेजों की 24 हजार छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा। हालांकि, अव अड़ंगा इन छात्राओं के आवेदनों के सत्यापन का है।

यूनिवर्सिटी को अभी 36 हजार आवेदनों का सत्यापन करना है

यूनिवर्सिटी इन छात्राओं के आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन कर सरकार को भेजेगा, तब राशि छात्राओं के खाते में आएगी। विवि में इसके लिए एक कर्मचारी ओवर टाइम देकर सत्यापन में लगे हैं। बावजूद इसके एक दिन में 200 से 250 आवेदनों का सत्यापन हो पाता है। यूनिवर्सिटी को अभी 36 हजार आवेदनों का सत्यापन करना है।

ऐसे में हर दिन काम हो, फिर भी सभी को राशि के लिए आवेदन चैक सरकार के पास भेजे जाने में कम से कम 100 दिन लगेंगे। आदेश मिलने के बाद यूनिवर्सिटी ने ऐसे संबद्ध कॉलेजों की छात्राओं के आवेदन का सत्यापन भी शुरू कर दिया है।

आंकड़ों में … कन्या उत्थान

  • 2018 अप्रैल के बाद स्नातक 58358 ने आवेदन किए
  • 15287 को आवेदनों के सत्यापन के आधार पर मिली है राशि
  • 1451 सत्यापन कर सरकार के पास भेजा गया है
  • 848 छात्राओं को जल्द सरकार से मिलेंगे 25-25 हजार
  • 36 हजार आवेदन अब भी सत्यापित होने हैं
  • 24 हजार संबद्ध कॉलेज और 12 हजार वोकेशनल की छात्राएं हैं।

Bihar Board 12th 1st Division Scholarship 2022 For 25000 : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलेगा इंटर पास छात्राओं को स्कॉलरशिप , जाने सभी जानकारी

वर्ष 2018 से लागू है योजना, लेकिन अब तक अंगीभूत कॉलेजों को ही मिल रही थी ये राशि

कन्या उत्थान योजना में स्नातक उत्तीर्ण करने पर छात्राओं को 25-25 हजार प्रोत्साहन राशि मिलती है। 2018 से यह योजना लागू है। विवि के अंगीभूत कॉलेज सहित संबद्ध कॉलेजों की छात्राओं ने भी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया, लेकिन संबद्ध कॉलेजों में अंगीभूत यानी सरकारी कॉलेजों से भी अधिक आवेदन हुए।

शिक्षा विभाग ने जब इसकी जांच कराई तो पता चला कि संबद्ध कॉलेजों ने सीट से अधिक नामांकन लिए। इस पर विभाग ने संबद्ध कॉलेजों की छात्राओं को राशि देने पर रोक लगा दी थी। छात्राओं की शिकायत थी कि जब उनकी डिग्री मान्य है तो फिर राशि क्यों नहीं? अब अनुमति मिल गई है।

वोकेशनल कोर्स की 12 हजार छात्राओं पर अब तक फैसला नहीं, इससे इन छात्राओं में मायूसी शिक्षा विभाग ने अंगीभूत के साथ संबद्ध कॉलेजों पर तो निर्णय लिया, लेकिन वोकेशनल कोर्स की छात्राओं की राशि मिलेगी भी या नहीं? इस पर विवि प्रशासन भी कुछ खास कहने की स्थिति में नहीं है।

इन कोर्स की सरकार से स्वीकृति को लेकर पेंच है

इससे कोर्स की छात्राओं में मायूसी है। इनकी संख्या 12 हजार है। छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ. अभय कुमार ने कहा, वोकेशनल कोर्स के बारे में विभाग का कहना है, इन कोर्स की सरकार से स्वीकृति को लेकर पेंच है।

Bihar University में रिजल्ट, एडमिशन, परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU TDC PART 2 : स्नातक सत्र 2019-22 पार्ट टू परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी, यहाँ जाने कब से शुरू हो सकती परीक्षा

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

DRDO Internship 2026

DRDO Internship 2026: इन 3 विषयों के छात्रों को मिलेगा इंटर्नशिप का मौका, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Graduation Scholarship Payment Status 2026

Graduation Scholarship Payment Status 2026: ग्रेजुएशन स्कॉलरशिप का पैसा नहीं आया? ऐसे चेक करें Application Status

BRABU PG Chemistry Scholarship 2026

BRABU PG Chemistry Scholarship 2026: टॉपर्स को मिले 25-25 हजार, शुरू हुई डॉ. महाचंद्र सिंह मेधा छात्रवृत्ति योजना

NSP Scholarship Policy 2026-27

NSP Scholarship Policy 2026-27: एक छात्र को मिल सकती हैं दो स्कॉलरशिप, जानें नए नियम और आवेदन प्रक्रिया

Bihar Graduation Scholarship 2026

Bihar Graduation Scholarship 2026 Payment Date: बिहार की छात्राओं के खाते में आएंगे ₹50,000! 1.50 लाख छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन तक जारी हो सकती है राशि

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Scholarship 2026 Check Name List

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Scholarship 2026 Check Name List Online : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के नए पोर्टल पर डेटा अपलोड अनिवार्य, ऐसे चेक करें अपना नाम