बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

LIVE: बंगाल में जारी है खेला… BJP का दावा- नंदीग्राम से हारीं ममता, TMC बोली- फाइनल नहीं

On: May 2, 2021 6:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021

  • पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर…नंदीग्राम से शुवेंदु अधिकारी 1622 वोट से जीते
  • नंदीग्राम की सीट पर ममता या शुभेंदु की जीत को लेकर छिड़े विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि नंदीग्राम में अभी मतगणना पूरी नहीं हुई है और इसलिए कोई कयास न लगाए जाएं। 
  • बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया- ममता बनर्जी नंदीग्राम से हारीं। शुभेंदु अधिकारी ने 1622 वोटों से हराया।

AssemblyElections2021 ElectionResult

कोरोना के रिकॉर्ड मामलों के बीच 62 दिन चली चुनाव प्रक्रिया के बाद आज बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे आ रहे हैं। तीन राज्य बंगाल, केरल और असम में बदलाव नहीं दिख रहा है।

यानी बंगाल में तृणमूल, केरल में LDF और असम में भाजपा ही सरकार बनाती दिख रही है, जो पहले से थी। हां, तमिलनाडु में जरूर बदलाव होता दिख रहा है। वहां द्रमुक सरकार बनाने के करीब है। चुनाव में कांग्रेस उसके साथ है। पुडुचेरी में मामला जरूर फंसा दिख रहा है ।

बंगाल में चार घंटे में ही तृणमूल कांग्रेस 148 सीटों के बहुमत के आंकड़े (292 सीटों के हिसाब से 147) को पार कर 200 से ज्यादा सीटों पर पहुंच गई। हालांकि, यह आंकड़ा 2016 में तृणमूल को मिलीं 211 सीटों से कम है। उधर, नंदीग्राम में ममता जीतीं, पर महज 1200 वोटों से सबसे ज्यादा चर्चा में रही इस सीट से हारने वाले भाजपा के शुभेंदु अधिकारी हैं। उन्होंने कहा था कि 50 हजार वोटों से जीतूंगा और अगर हार गया तो राजनीति छोड़ दूंगा ।

यहां एक जानकारी की बात… 1972 से अब तक बीते 49 साल में बंगाल में यह 11वां चुनाव है और जो पार्टी जीत रही है, उसका 200 + सीटों का ट्रेंड बरकरार है। तृणमूल ने 2016 में 211 और 2011 में 228 सीटें जीती थीं। उससे पहले 7 बार लगातार लेफ्ट ने चुनाव जीता। सिर्फ एक बार 2001 में लेफ्ट को 200 से 4 सीटें कम यानी 196 सीटें मिलीं। बाकी चुनावों में लेफ्ट को हमेशा 200 सीटों से ज्यादा सीटें मिलीं।

चुनाव नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now