बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Breaking News : छपरा में चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी ! 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद

On: May 22, 2024 11:49 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Violence in Saran : सारण लोकसभा क्षेत्र के छपरा में चुनावी हिंसा में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद जिला प्रशासन ने अगले48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

बिहार में चुनाव बाद हिंसा का इतिहास एक बार फिर दोहराया गया है। सारण लोकसभा सीट जहां से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य उम्मीदवार हैं, वहां मतदान खत्म होने के कुछ घंटे बाद हुई झड़प में तीन लोगों को गोली लग गई। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।

रोहिणी आचार्य के बूथ पर पहुंचने के बाद शुरू हुआ बवाल:

चुनाव बाद हिंसक झड़प राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के एक बूथ पर पहुंचने के बाद शुरू हुई। रोहिणी आचार्य सोमवार की शाम छपरा के भिखारी ठाकुर चौक के पास बूथ संख्या 118 पर पहुंची थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोहिणी आचार्य के बूथ पर पहुंचने के बाद बवाल हुआ। बाद में रोहिणी आचार्य वहां से चली गईं। लेकिन मंगलवार की सुबह फिर विवाद बढ़ गया।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया:

सारण एसपी ने बताया कि कल राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था, उसी के जवाब में आज कुछ लोगों ने गोलीबारी की। इस हिंसक झड़प में तीन लोगों को गोली लगी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। एसपी ने यह भी बताया कि घटना को भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कुछ समय के लिए इंटरनेट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

घटना के बाद पुलिस कर रही कैंप :

इस घटना के संबंध में बताया गया है कि मंगलवार की सुबह कुछ लोग भिखारी ठाकुर चौक पर एक चाय दुकान पर चाय पी रहे थे। इस दौरान एक पक्ष से कुछ लोग आए और दूसरे पक्ष के लोगों को धक्का दे दिया। इसके कारन विवाद बढ़ गया, और दोनों और से गोलीबारी होने लगी। कहा जा रहा है कि हमला करने वाले आरजेडी समर्थक हैं। हालांकि इस पर अभी कोई कुछ बोल नहीं रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर कैंप कर रही है।

कई राउंड चली गोली – एक की मौत :

बता दें कि बिहार की सारण लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य उम्मीदवार हैं। वह सोमवार शाम को मतदान खत्म होने के बाद छपरा शहर के जिस बूथ पर पहुंची थी, वहां जमकर हंगामा हुआ था। इसी को लेकर बीजेपी और आरजेडी समर्थकों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा है है कि इस घटना में दोनों पर से कई राउंड गोली चलाई गई है। जिसके एक युवक की मौत हो गयी है और कई घायल हैं। सारण के डीएम अमन समीर ने गोली लगने से एक की मौत की पुष्टि की है।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now