बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : बड़ी खबर ! स्नातक पार्ट- 3 की Physics परीक्षा में गलत सवाल पूछे जाने पर हंगामा, यहां जाने परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

On: January 5, 2023 5:06 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC Part 3 Exam 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा में पाठ्यक्रम अधूरा रहने के बावजूद पूरे सिलेबस से सवाल पूछा गया, जिस पर परीक्षार्थी आक्रोशित है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

परीक्षार्थियों ने डीएसडब्ल्यू से भी शिकायत की

बुधवार को फिजिक्स की परीक्षा थी। पहली पाली में परीक्षा देने के बाद दर्जनों परीक्षार्थी यूनिवर्सिटी पहुंच गये। परीक्षा नियंत्रक के साथ ही परीक्षार्थियों ने डीएसडब्ल्यू से भी शिकायत की। इसके बाद उन्हें फिजिक्स विभागाध्यक्ष डॉ ललन झा के यहां भेज दिया गया।

रिजल्ट होगा प्रभावित

स्नातक सत्र 2019-22 के छात्र-छात्राओं का कहना था कि परीक्षा में अनयमित प्रश्न आने के कारण उनका रिजल्ट प्रभावित हो सकता है।

द्वितीय वर्ष की परीक्षा सितंबर में हुई थी. इसके बाद नवंबर में उनका नामांकन तृतीय वर्ष में हुआ. दिसंबर में परीक्षा फॉर्म भरवाने के साथ ही अंतिम हफ्ते से परीक्षा शुरू हो गयी।

ऐसे में एक साल का सिलेबस पूरा करने के लिए उन्हें तीन महीने से भी कम समय मिला. उनका कहना था कि कॉलेज में भी जो सिलेबस तैयार कराया गया, उससे बाहर के सवाल परीक्षा में पूछे गये. उनकी मांग थी कि समस्या का समाधान निकाला जाये, अन्यथा सभी परीक्षार्थी अनु हो जायेंगे।

आश्वासन दिया कि किसी का परिणाम प्रभावित न हो

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसी का परिणाम प्रभावित न हो, इसका प्रयास किया जायेगा. इस मौके पर छात्र परमवीर सिंह, आदित्य झा, रवि कुमार, अभिषेक मिश्रा, आदर्श शांडिल्य, तौफिक रजा, प्रशांत कुमार, अंकित राज, अनुराग कुमार, विवेक कुमार, शुभम कुमार, चंदन, धनंजय, अदिति आदि थे।

पांचवें व छठवें पेपर के लिए मॉडल सेट जारी करने की मांग

छात्र-छात्राओं ने पांचवें व छठवें पेपर की परीक्षा लगातार होने के कारण भी परेशानी बतायी. कहा कि 11 व 12 जनवरी को परीक्षा होनी है।

ये भी पढ़ें BRABU PG Exam Form: PG 3rd सेमेस्टर सत्र 2020-22 का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, अब इस तिथि तक भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म

पहले से ही कम तैयारी हो सकी है. ऐसे में लगातार परीक्षा होने पर और मुश्किल बढ़ जायेगी. इसके साथ दोनों पत्र के लिए मॉडल सेट जारी करने की भी मांग की, जिससे परीक्षार्थी ठीक से तैयारी कर सकें।

मॉडल सेट तैयार करने में विभागाध्यक्ष और प्राचार्य लापरवाह

स्नातक व पीजी की परीक्षाओं के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से मॉडल सेट तैयार किया जाना है. 23 दिसंबर को डीएसडब्ल्यू ने सभी विभागाध्यक्ष व प्राचार्यों को पत्र भेजकर पांच दिन में मॉडल क्वेश्चन सेट परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराने को कहा था।

इस साल लगातार कई परीक्षाएं होनी है, जिसके लिए मॉडल क्वेश्चन सेट बनाकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। उसी के आधार पर विद्यार्थी तैयारी करेंगे और उसी से प्रश्नपत्र तैयार किया जायेगा। हालांकि इसमें विभागाध्यक्ष व प्राचार्यों की लापरवाही के कारण अब तक कोई प्रगति नहीं हो सकी है।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य