बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: यूनिवर्सिटी ने गणित के वायरल प्रश्न पत्र को बताया फर्जी, अफवाह उड़ाने वालों पर होगी कार्रवाई

On: May 13, 2022 10:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी ने स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट-1 की परीक्षा के पहले दिन वायरल हुए गणित के प्रश्न पत्र को फर्जी बताया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि वायरल प्रश्न पत्र मूल प्रश्नों से नहीं मिल रहे हैं।

अफवाह उड़ाने वालों पर कार्रवाई होगी

किसी केंद्र या छात्रों ने इसकी शिकायत नहीं की है। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रही है। अफवाह उड़ाने वालों पर कार्रवाई होगी।

बिहार यूनिवर्सिटी में सत्र 2020-23 के स्नातक पार्ट-1 की परीक्षा आज से 31 केंद्रों पर शुरू होगी, एक लाख 12 हजार छात्र होंगे शामिल

परीक्षा विभाग ने वायरल प्रश्नों को सही नहीं माना

बुधवार को गणित का प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने के 20 मिनट के बाद वाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो गया था। लेकिन, परीक्षा विभाग ने वायरल प्रश्नों को सही नहीं माना है। पार्ट वन की परीक्षा 17 मई तक चलेगी। उधर, गुरुवार को पार्ट वन का एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर कई छात्र और छात्राएं परीक्षा विभाग पहुंचीं।

शुक्रवार से परीक्षा है और एडमिट कार्ड उन्हें नहीं मिला

उनका कहना था कि शुक्रवार से परीक्षा है और एडमिट कार्ड उन्हें नहीं मिला है। राम जानकी स्वामी सहजानंद सरस्वती कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से काफी परेशान हैं। कॉलेज गईं तो वहां से यूनिवर्सिटी भेजा गया है। यहां भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। छात्र नेता आदिल अशफाक ने बताया कि इस मसले पर परीक्षा नियंत्रक से भी बात की गई, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला।

Bihar University में सत्र 2020-23 के स्नातक पार्ट-1 की परीक्षा समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now