बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar University : बड़ी ख़बर! बिहार यूनिवर्सिटी में थर्ड डिवीजन समाप्त, हर सेमेस्टर में पास होने के लिए लाना होगा 45% अंक

On: September 23, 2024 3:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar University : ग्रेजुएशन में अब थर्ड डिवीजन नहीं होगा। स्टूडेंट्स को पास होने के लिए कम से कम 45 फीसदी मार्क्स लाने होंगे। इससे कम मार्क्स आने पर फेल हो जाएंगे। हालांकि, किसी सेमेस्टर में कितने अंक आए, यह जानना आसान नहीं होगा। क्योंकि ग्रेड के आधार पर रिजल्ट जारी होगा।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

पहले 33-45% तक लाने पर मिलता था थर्ड डिवीजन :

पुराने कोर्स में 3 कैटेगरी में सफल स्टूडेंट्स का रिजल्ट होता था। 60 फीसदी से अधिक आने पर फर्स्ट डिवीजन और 45 से 60 फीसदी तक सेकेंड डिवीजन। इसके अलावा 33 से 45 फीसदी के बीच मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन से उत्तीर्ण होते थे।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद थर्ड ग्रेड के स्टूडेंट्स नहीं मिलेंगे। पिछले सत्र से बिहार यूनिवर्सिटी समेत राज्य की सभी यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर सिस्टम के साथ 4 वर्षीय स्नातक कोर्स लागू हो गया है।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

एक सेमेस्टर का रिजल्ट भी आ गया है, लेकिन स्टूडेंट्स को मार्कशीट नहीं मिली है। पिछले महीने नए फॉर्मेट की मार्कशीट परीक्षा बोर्ड से अप्रूव्ड हुई है। इसमें कुल अर्जित मार्क्स के आधार पर 8 तरह के लेटर ग्रेड निर्धारित हैं।

वहीं, न्यूमेरिकल लेटर में भी ग्रेड दिया जाएगा। इसमें 45 से 50 फीसदी मार्क्स पर पी ग्रेड मिला। इसका मतलब होगा केवल पास। 45 फीसदी से कम होने के एफ ग्रेड होगा यानी फेल। किसी पेपर में अनुपस्थित रहने पर एबी ग्रेड दिया रहेगा।

8वें सेमेस्टर के बाद मिलेगी ऑनर्स विद रिसर्च की डिग्री

नए कोर्स से स्टूडेंट्स को एक फायदा भी है। वे एक साल यानी 2 सेमेस्टर के बाद जब भी पढ़ाई छोड़ेंगे, कुछ न कुछ मिलेगा। एक साल यानी 2 सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी करने पर अंडर ग्रेजुएट सर्टिफिकेट और 2 साल यानी 4 सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी करने पर अंडर ग्रेजुएट डिप्लोमा मिलेगा।

इसी तरह 3 साल में 6 सेमेस्टर पूरा कर लिए तो ऑनर्स की डिग्री मिलेगी। 4 साल में 8 सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी कर लिए तो ऑनर्स विद रिसर्च की डिग्री दी जाएगी।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now