बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG Admission 2023 : स्नातक में आवेदन के दौरान हजारों छात्रों का पैसा फंसा, जानिए कब तक होगा Payment Status Success

On: June 13, 2023 5:51 AM
Follow Us:
BRABU BIHAR UNIVERSITY MUZAFFARPUR
---Advertisement---

BRABU UG Admission 2023 : बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 2023-27 नामांकन के दौरान हजारों छात्रों का पैसा फंस गया है।

इन छात्रों का पैसा जमा होने के बाद भी ऑनलाइन आवेदन पत्र कंफर्म नहीं हुआ है। बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ टीके डे ने बताया कि जिन छात्रों का भुगतान फंसा है, उसे पोर्टल पर ठीक किया जा रहा है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

सोमवार से शुरू होने वाले स्नातक आवेदन की स्क्रूटनी का काम प्रभावित

उधर, बिहार यूनिवर्सिटी में छात्रों का भुगतान फंसने से सोमवार से शुरू होने वाले स्नातक आवेदन की स्क्रूटनी का काम प्रभावित हुआ। दिनभर बिहार यूनिवर्सिटी के कर्मचारी भुगतान ठीक करने में लगे रहे, इससे स्क्रूटनी का काम नहीं हो सका।

आवेदनों की स्क्रूटनी 12 और 13 June, 2023 को होनी थी, पर अब 13 June, 2023 को ही स्क्रूटनी का काम शुरू हो सकेगा।

नहीं खुलेगा दोबारा आवेदन का पोर्टल

बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 2023-27 में दाखिले के लिए एक लाख 13 हजार 155 ऑनलाइन आवेदन पत्र आए हैं। बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में दो लाख 12 हजार सीटों पर ऐडमिशन लिया जाना है।

इस वर्ष स्नातक में एक लाख सीटें खाली रह जाएंगी। बिहार यूनिवर्सिटी के DSW प्रो अभय कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए दोबारा पोर्टल खोलने का फैसला नहीं किया गया है।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now