बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

शिक्षकों का इंतजार खत्म! जून महीने से शुरू होगी तबादले की प्रक्रिया, 2 हफ्ते का दिया जाएगा समय

On: May 29, 2021 4:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

PATNA : बिहार के शिक्षकों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. क्योंकि राज्य सरकार ट्रांसफर प्रक्रिया को शुरू करने में जोरशोर के साथ जुटी हुई है. ट्रांसफर के लिए सॉफ्टवेयर लगभग तैयार हो गया है. माना जा रहा है कि ट्रांसफर की प्रक्रिया जून में शुरू कर सकती है.

शिक्षकों के तबादले को लेकर नीतीश सरकार जल्द ही अधिसूचना जारी करेगी. अधिसूचना जारी होने के बाद शिक्षकों को 2 सप्ताह का समय दिया जायेगा. शिक्षकों से तबादले के लिए आवेदन मांगे जायेंगे. इसकी तैयारी में विभाग तेजी से लगा है.

Bihar Teacher Recruitment 2020 Tihar Teacher Vacancy 2020 Sarkari Result 94000 Post
शिक्षकों के तबादले को लेकर नीतीश सरकार जल्द ही अधिसूचना जारी करेगी

बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि “उनके विभाग ने ट्रांसफर को हरी झंडी दे दी है.” जानकारी है कि नगर विकास एवं आवास विभाग ने भी शिक्षा विभाग के प्रारूप पर अपनी सहमति दे दी है. माना जा रहा है कि कोरोना और लॉकडाउन की वजह से शिक्षक तबादले की प्रक्रिया शुरू होने में देरी हो रही है.

गौरतलब हो कि बिहार सरकार ने पिछले ही साल कोरोना काल में शिक्षकों के तबादले को लेकर नियम बनाया. बताया जा रहा है महिला और दिव्यांग शिक्षकों को सेवा के दौरान एक बार अंतर जिला और अंतर नियोजन इकाई के तबादले का मौका दिया जाएगा. जबकि पुरुष शिक्षकों को म्यूचुअल ट्रांसफर का लाभ मिलेगा.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

किसी भी प्रकार का विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें : – what’s app (7050075904)

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now