बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

यूनिवर्सिटी ने बोला – राजभवन की अनुमति मिले तो एक सप्ताह में परीक्षा प्रोग्राम जारी…

On: July 18, 2021 9:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---

विवि अनुदान आयोग ने विश्वविद्यालयों में परीक्षा और नए सत्र में नामांकन का कैलेंडर जारी किया है। विश्वविद्यालयों को 31 अगस्त तक 2020-21 सत्र की सभी टर्मिनल एवं फाइनल ईयर की परीक्षा लेने को कहा गया है। यूजी में नामांकन प्रक्रिया सीबीएसई व अन्य बोर्ड की 12वीं के रिजल्ट के बाद शुरू होगी। लेकिन, सितंबर तक नामांकन पूरा कर लेना है। अक्टूबर में नए सत्र की पढ़ाई शुरू होगी। हालांकि, सेकेंड व थर्ड ईयर एवं पीजी के पिछले सत्र के छात्रों की पढ़ाई शुरू करने को कहा गया है।

NM Education Jan11

बीआरएबीयू में 2019-20 की पार्ट वन की परीक्षा भी अब तक नहीं हुई है। 2020-21 के थर्ड पार्ट की परीक्षा भी लंबित है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि यूजीसी ने कैलेंडर जारी कर परीक्षा लेने का निर्देश दिया है।

सरकार और राजभवन से इस बाबत पत्र मिलने के एक सप्ताह के अंदर प्रोग्राम जारी कर दिए जाएंगे। पहले स्नातक पार्ट वन की परीक्षा होगी। इसके रिजल्ट के बाद पार्ट थर्ड और अन्य कोर्स की परीक्षा ली जाएगी। विवि में पीजी नामांकन की दूसरी सूची सोमवार को जारी होगी। स्नातक पार्ट वन में दाखिले को आवेदन शुरू होगा।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now