बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से बेपटरी हुए स्नातक और पीजी के सत्र को सुधारने के लिए यूनिवर्सिटी ने नई योजना बनाई, जाने क्या है योजना

On: August 23, 2021 5:29 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

स्नातक और पीजी के सत्र को पटरी पर लाना विश्वविद्यालय के लिए चुनौती : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से बेपटरी हुए सत्र को सुधारने के लिए योजना बनाई गई है। अब परीक्षाओं के आयोजन के बाद शीघ्र उसका परिणाम जारी हो, इसको लेकर दूसरे विश्वविद्यालय से कापियों की जांच में सहयोग लिया जाएगा। पदाधिकारियों ने इसको लेकर दूसरे विवि के अधिकारियों से बात की है।

उनका कहना है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद जिन विषयों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है उनकी कापियों । को दूसरे विवि में भेजकर शीघ्र जांच कराया जाएगा ताकि जल्द परिणाम जारी हो सके। वहीं कम परीक्षार्थी वाले विषयों की कापियां विवि मुख्यालय में ही जांची जाएंगी। विवि की ओर से लंबित परीक्षाओं को लेकर फिर से कार्यक्रम जारी कर दिया है।

26 अगस्त से सितंबर के पहले सप्ताह तक बीएड, एमएड, बीपीएड समेत अन्य कोर्स के विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। जबकि, स्नातक और पीजी की परीक्षाएं सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होंगी। इसको लेकर सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

अक्टूबर तक सभी लंबित परीक्षाओं का होना है आयोजन :

यूजीसी की ओर से अक्टूबर तक सभी लंबित परीक्षाओं को हर हाल में पूरा कराने को लेकर निर्देश दिया गया है। ऐसे में विवि के पास अब दो महीने का समय रह गया है। जबकि, स्नातक, पीजी, वोकेशनल ला समेत दो दर्जन परीक्षाएं लंबित है। वहीं पीजी की दो परीक्षाओं का परिणाम आना है। बता दें कि स्नातक और पीजी में प्रथम वर्ष और प्रथम सेमेस्टर में वर्तमान में तीन बैच के विद्यार्थी एक साथ आ गए हैं। पीजी का तो हाल और बुरा है। अभी पिछले वर्ष के सत्र में नामांकन हो रहा है। जबकि 2021-23 में अगले वर्ष नामांकन होगा।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य