बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

राज्य बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर कोरोना का साया,18 जुलाई के बाद परीक्षा ली जा सकती है

On: July 10, 2021 5:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के आयोजन को लेकर फिलहाल नई तिथि जारी नहीं की गई है। 11 जुलाई 2021 को परीक्षा संभावित थी। जिसे बीएड राज्य नोडल केंद्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने स्थगित कर दिया है। बिहार राज्य नोडल केंद्र मिथिला विश्वविद्यालय ने अब तक तीन बार परीक्षा की तिथि स्थगित की है।

केंद्र ने परीक्षा के आयोजन के लिए सबसे पहले 10 अप्रैल 2021, इसके बाद 30 जून 2021 फिर 11 जुलाई 2021 संशोधित परीक्षा तिथि जारी की गई थी।लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण 11 जुलाई को भी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं हो सकेगा। बार-बार परीक्षा आयोजन की तिथि को स्थगित करने को लेकर परीक्षार्थियों में अब रोष देखा जा रहा है।

image editor output image 930818015 1617154744120

परीक्षार्थियों की माने तो जब सरकार ने कॉलेजों को खोल दिया है, तो फिर परीक्षा आयोजित क्यों नहीं की जा रही है। बता दें कि 11 जुलाई को बिहार के 11 शहरों के लगभग तीन सौ केंद्रों पर परीक्षा तय थी।

प्रवेश परीक्षा में एक लाख 36 हजार सात सौ 72 अभ्यर्थी शामिल होनेवाले थे। प्रवेश परीक्षा के लिए आरा, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, गया, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया और हाजीपुर में केंद्र बनाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक अगले 18 जुलाई के बाद परीक्षा ली जा सकती है। इसको लेकर तैयारी चल रही है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now