बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी यूनिवर्सिटी को कराया बंद, मांगे पूरी नहीं हुई तो 27 जनवरी से करेंगे सभी काम ठप

On: January 20, 2022 6:55 AM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

बिहार विश्वविद्यालय और महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कॉलेज के कर्मचारियों ने बुधवार को दूसरे दिन भी यूनिवर्सिटी को बंद करा कामकाज ठप कर दिया। इस दौरान सभी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें मुजफ्फरपुर के अलावा बेतिया, मोतिहारी और सीतामढ़ी के कर्मचारी भी शामिल थे। सभी ने विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना दिया और फिर कुलपति आवास का घेराव किया।

सभी शिक्षकेतर कर्मी 27 जनवरी से सभी काम ठप कर देंगे

इस बीच दोपहर करीब दो बजे धरना स्थल पर प्रॉक्टर व रजिस्ट्रार ने आकर कर्मचारियों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। लेकिन, कर्मचारी नहीं माने। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर हमारी मांगें 25 जनवरी तक पूरी नहीं हुईं तो विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के सभी शिक्षकेतर कर्मी 27 जनवरी से सभी काम ठप कर देंगे।

BSEB 12th Exam 2022 : इंटर का एडमिट कार्ड जारी, 1 फरवरी से परीक्षा, पहले दिन गणित का पेपर

संयुक्त मोर्चा बनाकर आगे के आंदोलन किया जाएगा

कॉलेज कर्मचारियों के इस प्रदर्शन का विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता सचिव गौरव व अध्यक्ष राम कुमार ने भी समर्थन दिया। कॉलेज कर्मचारी संघ के साथ में व्यवसायिक पाठ्यक्रम कर्मचारी संघ के कर्मचारी ने शामिल हुए। विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेताओं ने बताया कि संयुक्त मोर्चा बनाकर आगे के आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में इंद्र कुमार दास, राजीव रंजन, अमूल्य कुमार, उपेंद्र प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, कातिर्क पूर्णेंदु, वेदनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार आदि थे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Bihar Post Office GDS Result 2022 : बिहार और महाराष्ट्र ग्रामीण डाक सेवा का रिजल्ट घोषित, यहाँ से करें डाउनलोड

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now