बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU TDC Part 1 Exam : स्नातक पार्ट- वन की परीक्षा 18 अक्टूबर से, इस तारीख से कॉलेजों में मिलेगा एडमिट कार्ड

On: October 9, 2022 8:54 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC Part 1 Exam 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक पार्ट वन 2021-22 की परीक्षा में इस बार 1.10 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए (BRA Bihar University BRABU) यूनिवर्सिटी अंतर्गत सभी जिलों में 28 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड तैयार हो गया है।

UMIS के समन्वयक डॉ. टीके डे ने कहा

12 अक्टूबर के बाद कॉलेज में प्राचार्य इसे डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को देंगे। यूएमआईएस के समन्वयक डॉ. टीके डे ने कहा कि परीक्षार्थियों की संख्या इस बार ज्यादा होने से सेंटर बढ़ भी सकते हैं। (BRA Bihar University BRABU)

उन्होंने कहा कि परीक्षा में 94656 रेगुलर परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा 13485 प्रमोटेड, एक्स रेगुलर 1758 एवं 631 फेल स्टूडेंट ने फॉर्म भरा था। पार्ट वन की परीक्षा 18 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

परीक्षा के साथ जल्द रिजल्ट की भी बन रही योजना

BRA Bihar University BRABU के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परीक्षा के साथ ही कॉपी जांच कराकर एक माह में रिजल्ट देंगे। परीक्षा के साथ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच को लेकर भी योजना बनाई जा रही है।

BRABU TDC PART 2 Result: दिवाली से पहले इस दिन जारी होगा स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट 2 का रिजल्ट, यहां जाने परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

परीक्षा फॉर्म भराने के समय से सतर्कता बरती जा रही

परीक्षा समय से होने के बाद भी पहले रिजल्ट निकलने में 4-5 माह लग जाते थे। रिजल्ट में पेंडिंग की समस्या होती थी। यह जीरो हो, इसके लिए परीक्षा फॉर्म भराने के समय से सतर्कता बरती जा रही है।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU UG Part 1 Admission : 13 अक्टूबर को जारी होगी स्नातक नामांकन की तीसरी मेरिट लिस्ट, यहां जाने सभी डिटेल्स

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now