BRABU Part 1 Result : स्नातक पार्ट 1 का रिजल्ट बिहार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से हुआ गायब, इस सत्र के विद्यार्थी परेशान, यहां जानें परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

BRABU UG Part 2 Result 2019-22

BRABU Part 1 Result : बिहार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से सत्र 2019-22 का पार्ट-1 का रिजल्ट गायब है। विद्यार्थियों ने बताया कि पहले विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट दिख रहा था जो अब नहीं नजर आ रहा।

रिजल्ट गायब होने से जिन विद्यार्थियों का रिजल्ट पेंडिंग है वे परेशान हैं। कहना है कि रिजल्ट नहीं दिखने से पता नहीं चल रहा कि यह अपडेट है या नहीं।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

विद्यार्थी अपना पेंडिंग सुधरवाने के लिए कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक चक्कर काट रहे

सत्र 2019-22 के पार्ट-1 के कई विद्यार्थी अपना पेंडिंग सुधरवाने के लिए कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक चक्कर काट रहे हैं। विवि से जुड़े लोगों ने बताया कि सत्र 2018-21 के भी कई प्रमोटेड विद्यार्थियों को सत्र 2019-22 के पार्ट-1 की परीक्षा में शामिल कराया गया था।

छात्रों की मार्क्सशीट अब तक कॉलेज में नहीं गई

इन छात्रों की मार्क्सशीट अब तक कॉलेज में नहीं गई है। जेएलएनएम कॉलेज घोड़ासहन की नुसजहत परवीन ने बताया कि सत्र 2018-21 की छात्रा है। पार्ट-1 में प्रमोट कर गई थी। इसके बाद सत्र 2019-22 के पार्ट-1 के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा दी थी।

रिजल्ट में सुधार हुआ या नहीं इसका नहीं पता चल रहा

इस दौरान रिजल्ट पेंडिंग कर दिया गया। कॉलेज के साथ विश्वविद्यालय में भी आवेदन जमा किया गया। लेकिन, रिजल्ट में सुधार हुआ या नहीं इसका नहीं पता चल रहा, क्योंकि ऑनलाइन रिजल्ट नहीं दिख रहा है।

वहीं, एसआरपीएस कॉलेज जैतपुर की छात्रा नेहा ने बताया कि उसका रिजल्ट भी पेंडिंग था। उसे सुधार के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक सुधार भी नहीं हुआ। अब तो वेबसाइट पर भी रिजल्ट नहीं दिख रहा है।

यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. टीके डे ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. टीके डे ने बताया कि वेबसाइट पर रिजल्ट क्यों नहीं दिख है इसका पता लगाया जाएगा। तकनीकी समस्या से भी ऐसा हो सकता है।

BRABU Part 1 Result : Click Here

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here