BRABU UG Admission 2023: 4 वर्षीय स्नातक में विद्यार्थियों को अटेंडेंस के दिए जाएंगे 5 नंबर, 75% उपस्थिति अनिवार्य, यहां देखे पूरा पैटर्न

BRABU UG Admission 2023: बिहार यूनिवर्सिटी के चार वर्षीय स्नातक में विद्यार्थियों को अटेंडेंस के भी नंबर दिए जाएंगे।

अटेंडेंस के 5 अंक विद्यार्थियों को मिलेंगे। इसकी जानकारी एसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने दी। बताया कि ये नंबर इंटरनल के अंक के साथ जोरे जाएंगे।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

75% से कम उपस्थिति होने पर पूरे 5 अंक नहीं दिए
जाएंगे

नए पाठ्यक्रम में थ्योरी विषय की परीक्षा 70 अंकों की होगी बाकी 30 अंक प्रैक्टिकल, असाइनमेंट और अटेंडेंस के होंगे। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर पूरे 05 अंक नहीं दिए जाएंगे।

पूरे बिहार में इस सत्र से चार वर्षीय स्नातक की पढ़ाई शुरू हो रही है। इसके लिए राजभवन ने रेगुलेशन पास कर दिया है।

यह व्यवस्था दिल्ली यूनिवर्सिटी की तर्ज पर की गई

विद्यार्थियों की उपस्थिति को पूरी रखने के लिए अटेंडेंस के अंक स्नातक के कोर्स में जोड़े गए हैं। यह व्यवस्था दिल्ली विश्वविद्यलय की तर्ज पर की गई है।

कॉलेजों को रखना होगा रिकॉर्ड

डीसडब्ल्यू ने बताया कि सभी कॉलेजों को अपने सभी विद्यार्थियों के अटेंडेंस का रिकार्ड रखना होगा। यही नहीं, इसे हर महीने विश्वविद्यालय को भेजना होगा। इस रिकार्ड के आधार पर विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड जारी करेगा।

विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड कॉलेज को भेजे जाएंगे। कॉलेज से ही विद्यार्थियों को परीक्षा का एडमिट कार्ड दिया जाएगा।स्नताक के साथ पीजी में भी अब 75% अटेंडेंस सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।

वोकेशनल कोर्स में भी लागू होगा नियम

यह नियम वोकेशनल कोर्स में भी लागू होगा। वोकेशनल में भी 70 नंबर केही थ्योरी की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद बाकी 30 नंबर इंटरनल के होंगे। राजभवन ने इस बारे में सभी विवि को पत्र भेजकर सूचित कर दिया है।नए पाठ्यक्रम में परीक्षा में कितने नंबर के कौन से सवाल होंगे इसकी भी जानकारी भेजी है।

स्नातक की परीक्षा पैटर्न

स्नातक की परीक्षा में 20 नंबर के ऑब्जेक्टिव (Objective), 20 नंबर लघु उत्त (Short Question) और 30 नंबर के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer) पूछे जाएंगे।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here