बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी का पोर्टल बंद रहने से दूसरे विवि में अप्लाई कर रहे छात्र

On: May 28, 2021 5:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए अप्लाई करने का पोर्टल बंद होने के कारण काफी छात्र स्नातक एडमिशन के लिए दूसरे विश्वविद्यालयों में आवेदन कर रहे हैं। करीब महीना भर से छात्र पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

30 अप्रैल को पोर्टल बंद हुआ

एलएस कॉलेज से इंटर पास छात्र रोहित कुमार ने कहा कि जिस समय विवि में स्नातक का अप्लाई चल रहा था उस वक्त उसके घर में कई लोग बीमार थे। इसके कारण अप्लाई नहीं कर सका। 30 अप्रैल को पोर्टल बंद हुआ। लगभग एक महीने से पोर्टल का इंतजार करने के बाद दूसरे विवि में अप्लाई कर दिया। उसके साथ एलएस कॉलेज से पास करने वाले आठ छात्रों ने दूसरे विवि में आवेदन कर दिया है। ऐसे छात्रों की संख्या इंटर पास करने वाले करीब हर कॉलेज से आ रही है।

सीटों की तुलना में काफी कम आवेदन आये हैं

छात्रों का कहना है कि पोर्टल खुला होता तो उनके जैसे छात्र यहीं अप्लाई करते। बता दें कि बीआरएबीयू में सीटों की तुलना में काफी कम आवेदन आये हैं। इस वक्त सीट से 42 हजार कम आवेदन है। इस बार 78 कॉलेजों के लिए एक लाख 47 हजार सीटों पर एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू की गई।

30 अप्रैल तक एक लाख पांच हजार छात्रों के ही आवेदन आये। पिछली बार भी सीटें भर नहीं पाई थी। हालांकि सीट से अधिक आवेदन था, लेकिन एडमिशन प्रक्रिया कुछ देर से शुरू होने के कारण काफी छात्र यहां एडमिशन नहीं ले सके।

विवि प्रशासन से आदेश लेकर पोर्टल जल्द खोला जाएगा

इधर, विवि के यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने कहा कि विवि प्रशासन से आदेश लेकर पोर्टल जल्द खोला जाएगा। कोरोना बढ़ने के कारण साइबर कैफे आदि बंद होने के कारण पोर्टल बंद था। जल्द ही नये छात्रों के लिए इसे खोल दिया जाएगा। स्नातक छात्रों का कहना है कि पोर्टल खुल जाने से अप्लाई कर लेते।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar University News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now