बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

SSC GD Constable Notification 2022: खुशखबरी, अब जल्दी जारी होगा SSC GD कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन, यहाँ जाने नई डेट

On: July 10, 2022 6:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

SSC GD Constable Recruitment 2022 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) अब जीडी कांस्टेबल की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्दी निकालेगा। अब एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अगले साल फरवरी की बजाय इसी साल दिसंबर में जारी किया जाएगा।

असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा

SSC द्वारा 6 जुलाई 2022 को जारी कैलेंडर के मुताबिक कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा। इसके लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। मार्च अप्रैल 2023 में परीक्षा होगी।

जबकि एसएससी ने दिसंबर 2021 में जो कैलेंडर जारी किया था, उसमें  कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को निकलना था और परीक्षा के लिए जून 2023 का समय तय किया गया था।

Download SSC MTS Havaldar Admit Card 2022 : SSC MTS के सभी रीजन का एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें Download

अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि सरकार की डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को भर्ती करने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद यह घोषणा की थी। मोदी ने कहा था कि उन्होंने सभी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया है।

भर्तियां जल्दी निकलेंगी और परीक्षाएं भी पहले होंगी

उन्हें मिशन मोड में यह भर्तियां करने को कहा गया है। पीएम मोदी के इस आदेश के बाद एसएससी ने अपनी  भर्ती का कैलेंडर संशोधित किया है। अब भर्तियां जल्दी निकलेंगी और परीक्षाएं भी पहले होंगी।

जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 

10वीं पास मांगी जाती है। आयु सीमा 18 वर्ष से 23 वर्ष  रखी जाती है। 

शारीरिक योग्यता संबंधी नियम
लंबाई

पुरुष उम्मीदवार – 170 सेमी.
महिला उम्मीदवार – 157 सेमी. 

सीना

पुरुष उम्मीदवार – 80 सेमी. (फुलाकर – 85 सेमी

शारीरिक दक्षता परीक्षा

पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा साढ़े 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी। महिला उम्मीदवारों को 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा साढ़े 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

RRB Group D CBT 2022 date: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में हुई देरी, अब इस डेट से शुरू होंगे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now