बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

SSC CGL Recruitment 2022: 20 हजार पदों पर निकली SSC CGL भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, यहां से जल्द करें आवेदन

On: October 8, 2022 7:52 AM
Follow Us:
---Advertisement---

SSC CGL Recruitment 2022 : SSC CGL भर्ती 2022 के लिए कल (8 अक्टूबर) आवेदन की अंतिम तिथि है। SSC पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि आवेदन की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार कल तक जल्द से जल्द ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर लें।

आवेदन कल रात 11 बजे तक स्वीकार किए जाएं

ऑनलाइन आवेदन कल रात 11 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2022 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए।

सीजीएल 2022 की टियर-वन परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) दिसंबर 2022 में प्रस्तावित है। टियर-टू परीक्षा भी कम्प्यूटर आधारित होगी जिसकी तारीख बाद में जारी की जाएगी।

एग्जाम पैटर्न में क्या हुआ है बदलाव

सीजीएल 2022 की परीक्षा बदले प्रारूप पर होगी। इस भर्ती में अभी तक तीन चरण (टीयर-1, 2 और 3) होते थे लेकिन अब दो ही चरण होंगे।

ये भी पढ़ें CBSE CTET 2022 Registration: शुरू होने वाले हैं CTET 2022 का रजिस्ट्रेशन, यहां जाने कब से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

खास बात यह है कि तीन चरणों की परीक्षा के बाद होने वाली दक्षता परीक्षा यानी डेटा इंट्री स्पीड टेस्ट भी अब दूसरे चरण की परीक्षा के साथ ही हो जाएगा। जिससे भर्ती प्रक्रिया में लगने वाला समय काफी हद तक कम हो जाएगा।

दूसरे चरण की परीक्षा में बदलाव

दूसरे चरण की परीक्षा में बदलाव दूसरे चरण की परीक्षा में गणित और अंग्रेजी के प्रश्नों की संख्या काफी कम कर दी गई है। गणित के प्रश्न 100 से घटाकर 30 तो अंग्रेजी के प्रश्न 200 से कम कर 45 कर दिए गए हैं। दूसरे चरण की परीक्षा में तीन पेपर ही होंगे।

Download CGL New Exam Pattern – Click Here

पहला पेपर सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा, जो दो सत्रों में होगा। पहले सत्र में तीन खंड होंगे। पहले खंड में मैथमेटिकल एबिलिटिज तथा रिजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस के 30-30 प्रश्न यानी कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।

दूसरे सत्र में ही डेटा इंट्री स्पीड टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा

दूसरे खंड में इंग्लिश लैंग्वेज एंड कांप्रिहेंशन के 45 और जनरल अवेयरनेस के 25 प्रश्न यानी कुल 70 प्रश्न होंगे। तीसरे खंड में कंप्यूटर नॉलेज के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले पेपर के दूसरे सत्र में ही डेटा इंट्री स्पीड टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

अभी तक यह टेस्ट लिखित परीक्षा के बाद होता था। दूसरे पेपर में सांख्यिकी के 100 और तीसरे पेपर में जनरल स्टडीज (फाइनेंस एंड इकोनॉमी) के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा पेपर कनिष्ठ सांख्यिकी सहायक व तीसरा पेपर सिर्फ असिस्टेंट आडिट अफसर-असिस्टेंट एकाउंट अफसर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ही देना होगा।

Apply Online – Click Here

Download SSC CGL Notification: Click Here

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now