SSC CGL Admit Card: एसएससी सीजीएल 2022 का एग्जाम डेट जारी, यहां जाने कब जारी होगा एडमिट कार्ड

SSC CGL Admit Card Date: कर्मचारी चयन आयोग ने CGL परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह एग्जाम दिसंबर, 2022 में होगी।

SSC की ओर से जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, यह परीक्षा 1 से 13 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने इससे जुड़ी आधिकारिक सूचना ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर रिलीज की है।

बता दें कि SSC CGL टियर 1 2022 परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन यानी कि CBT मोड में किया जाएगा। जिसको लेकर पहले आधिकारिक सूचना जारी की जा चुकी है। SSC CGL Admit Card

साइंटिफिक असिस्टेंट परीक्षा 14 से 16 दिसंबर तक

इसके अलावा, आयोग ने कहा कि साइंटिफिक असिस्टेंट (scientific assistant) परीक्षा 14 से 16 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। हालांकि यह तिथियां अस्थायी हैं।

इसके अनुसार, परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव भी हो सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि, वे परीक्षा की सटीक तिथियों की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

SSC CGL Admit Card: कब जारी होगा एडमिट कार्ड, देखें सम्भावित तारीख :

SSC CGL परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड आमतौर पर आयोग की निर्धारित परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले वितरित किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें SSC GD Constable Recruitment 2022 : SSC GD Constable का नोटिफिकेशन जारी, 24 हजार से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां से जल्द करें आवेदन

SSC CGL एडमिट कार्ड 2022 को नवंबर के अंतिम सप्ताह यानी 28,29,30 नवंबर तक या उससे पहले जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार अपने विशेष क्षेत्र के लिए SSC क्षेत्रीय वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Admit Card इस बार कैसे होगी परीक्षा :

SSC CGL परीक्षा शेड्यूल 2022 के अनुसार, परीक्षा एक घंटे तक चलेगी और इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से 25-25 ऑब्जेक्टिव स्टाइल के प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.5 की नेगेटिव मार्किंग होगी।

  • उम्मीदवार जो SSC CGL टियर 1 परीक्षा 2022-23 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे SSC CGL टियर 1 परीक्षा का परीक्षा पैटर्न नीचे देख सकते हैं।
  • SSC CGL टियर -1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप के मल्टीचॉइस प्रश्नों में होगी।
  • SSC CGL 2022 प्रश्न इंग्लिश कंप्रीहेंशन सेक्शन को छोड़कर इंग्लिश और हिंदी दोनों में सेट किए जाएंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 की नेगेटिव मार्किंग होगी।

बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी

आयोग उन उम्मीदवारों को टियर 1 परीक्षा के लिए SSC CGL Admit Card 2022 जारी करेगा, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना SSC CGL आवेदन फॉर्म 2022-23 जमा किया था। उम्मीदवार संबंधित SSC की आधिकारिक वेबसाइट्स पर SSC CGL Tier 1 एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को ऑनलाइन SSC CGL एडमिट कार्ड 2022-23 डाउनलोड करना होगा और इसे परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

वेरिफिकेशन पर्पस के लिए ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स भी लाने होंगे।

SSC CGL टियर 1 एडमिट कार्ड 2022-23 के साथ, उन्हें किसी भी वेलिड फोटो आईडी प्रूफ की एक फोटोकॉपी लानी होगी और वेरिफिकेशन पर्पस के लिए ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स भी लाने होंगे।

Important Notice For Schedule of examinations : Click Here

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

ये भी पढ़ें IB Recruitment 2022: इंटेलीजेंस ब्यूरो में 1671 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, यहां जाने पूरी प्रक्रिया