SSC Calendar 2022: दिल्ली पुलिस, MTS, CHSL, CGL समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

SSC Calendar 2022 : कर्मचारी चयन आयोग ( SSC ) ने वर्ष 2022-2023 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में SSC ने MTS, CGL, CHSL, दिल्ली पुलिस एमटीएस, एसएससी जीडी कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत तमाम भर्तियों के नोटिफिकेशन निकलने और उनकी संभावित परीक्षा तिथियों की जानकारी दी है।

हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती का नोटिफिकेशन 8 जुलाई को जारी होगा

कैलेंडर के मुताबिक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती व हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती का नोटिफिकेशन 8 जुलाई को जारी होगा। इसकी परीक्षा अक्टूबर 2022 में होगी। वहीं दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त 2022 को जारी होगा।

यहाँ देखें भर्ती परीक्षाओं का कैलेंड

  • कैलेंडर में सबसे पहले MTS Havaldar भर्ती परीक्षा 2021 का जिक्र किया गया है जिसकी परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। 
  • इसके बाद बताया गया है कि सेलेक्शन पोस्ट फेज – 10 2022 व सेलेक्शन पोस्ट लद्दाख परीक्षा 2022 का आयोजन अगस्त 2022 में होगा। इसके लिए आवेदन लिए जा चुके हैं। 
  • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती के आवेदन लिए जा चुके हैं। इसके लिए एग्जाम अक्टूबर 2022 में लिए जाएंगे। 
  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 8 जुलाई 2022 को जारी होगा। आवेदन 29 जुलाई तक लिए जाएंगे और परीक्षा अक्टूबर 2022 में होगी। 
  • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 8 जुलाई 2022 को जारी होगा। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी। 
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी होगा। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी।दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर एसआई भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त को जारी होगा। आवदेन 30 अगस्त तक लिए जाएंगे। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी।
  • जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 12 अगस्त 2022 को जारी होगा। टियर-1 परीक्षा नवंबर 2022 में होगी।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 अगस्त 2022 को और परीक्षा नवंबर 2022 में होगी।
  • सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी होगा। इसकी परीक्षा दिसंबर 2022 में ली जाएगी।
  • साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2022 को आएगा और परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।
  • दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। जनवरी फरवरी 2023 में इसकी परीक्षा होगी।

  • SSC CHSL 2022 का नोटिफिकेशन 5 नवंबर 2022 को आएगा। आवेदन 4 दिसंबर तक लिए जाएंगे। टियर 1 परीक्षा फरवरी मार्च 2023 में ली जाएगी।
  • कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा। इसके लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। मार्च अप्रैल 2023 में परीक्षा होगी।
  • एसएससी एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 25 जनवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन 24 फरवरी तक लिए जाएंगे। अप्रैल मई 2023 में परीक्षा होगी।
  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को निकलेगा। आवेदन 31 मार्च 2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी।

IB Recruitment 2022: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 766 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, यहाँ से करें आवेदन

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

SSC GD Constable Notification 2022: खुशखबरी, अब जल्दी जारी होगा SSC GD कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन, यहाँ जाने नई डेट