बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Shocking Error by Bihar University Marks Exceed Maximum Limit : बिहार यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही, स्नातक प्रथम वर्ष में सब्सिडियरी पेपर 75 अंक का, छात्र को मिला 79 अंक

On: June 24, 2025 7:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Shocking Error by Bihar University Marks Exceed Maximum Limit : बिहार यूनिवर्सिटी ने एक छात्र को 75 अंक की परीक्षा में 79 अंक दे दिया। अब बिहार यूनिवर्सिटी की गलती का सुधार कराने के लिए छात्र चक्कर लगा रहा है। सोमवार को गेस्ट हाउस में आयोजित छात्र संवाद में पहुंचे स्नातक सत्र 2022-25 के छात्र धनंजय कुमार ने बताया कि 75 अंकों की परीक्षा में 79 अंक मिला है।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

रिजल्ट सुधार के लिए विवि का चक्कर काट रहे छात्र :

परीक्षा विभाग ने मार्कशीट भी जारी कर दी है। प्रथम वर्ष की सब्सिडियरी का पेपर 75 अंकों का था, लेकिन उसे 79 अंक दे दिए गए। इसमें सुधार के लिए कई बार आवेदन दे चुका है। परीक्षा नियंत्रक ने छात्र की शिकायत सुनने के बाद कहा कि शीघ्र सुधार कर परिणाम वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा।

सोमवार को छात्र संवाद का आयोजन कुलानुशासक प्रो. बीएस राय की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मुजफ्फरपुर सहित सीतामढ़ी, बेतिया, वैशाली व मोतिहारी के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। कई विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले दो-तीन छात्र संवाद में आने के बाद भी अबतक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा। स्नातक सत्र 2022-25 की छात्रा नेहा खातून ने आवेदन दिया कि पेपर-2 की परीक्षा में शामिल होने के बाद भी उसका परिणाम पेंडिंग है। छात्रा ने मेमो और उपस्थिति का प्रमाण भी दिया है।

इसके बाद भी उस पेपर में अंक नहीं मिलने के कारण परिणाम पेंडिंग है। 2017-20 में स्नातक उत्तीर्ण शिल्पा कुमारी ने मूल प्रमाणपत्र के लिए आवेदन दिया। बताया कि एसबीआई में उसका चयन हुआ है। निर्धारित अवधि में प्रमाणपत्र जमा करना है। कहा गया कि शीघ्र उसे प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। मौके पर अतिथि गृह के इंचार्ज डॉ. अमर बहादुर शुक्ला समेत परीक्षा विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now