बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

पीजी नामांकन के लिए आए ऑनलाइन आवेदनों की जांच जारी साइंस में 65, आर्ट्स में 55 अंक के आवेदन मान्य

On: June 28, 2021 9:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

साइंस में 65 तो आर्ट्स में 55 अंक तक भरने वाले छात्रों के आवेदन मान्य किए गए हैं। वहीं, इससे अधिक भरने वाले सभी छात्रों के आवेदन जांच के घेरे में हैं। बुधवार को पीजी नामांकन को लेकर ऑनलाइन भरे गए फॉर्म की स्कूटनी इसी आधार पर होती रही।

बीआरए बिहार विवि में पीजी नामांकन में स्नातक के

विषयों में अंक भरने में कई तरह की गड़बड़ी की गई है। जिस विषय में जो पूर्णाक हैं वहीं प्राप्तांक के रूप में कई छात्रों ने आवेदन में भरा है। कट ऑफ अधिक जाने पर जब इसका खुलासा हुआ तो जांच शुरू हुई।

FB IMG 1581586960630 1

हाल यह कि पीजी में नामांकन को लेकर भरे गए 17756 आवेदन में छह हजार से अधिक में इस तरह की गड़बड़ी सामने आयी है। यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. ललन झा ने कहा कि गुरुवार तक आवेदनों की स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। साइंस में 65 अंक तक देने वाले आवेदन और आर्ट्स में 55 अंक तक भरने वाले आवेदन को मान्य मान कर उनकी जांच नहीं की गई है। इससे ऊपर अंक भरने वाले आवेदनों की जांचकी जा रही है।

अपलोड करने और प्राप्तांक में अंतर को सुधारा गया

प्रो. झा ने कहा कि ऐसे छात्र जिनके अपलोड किए और अन्य जगह के मार्क्स के प्राप्तांक में अंतर हैं तो इसे देख कर सुधार कर दिया जा रहा है, लेकिन जिनका अंक समान ही भरा गया है, उनका आवेदन रद्द किया जा रहा है। दो हजार से अधिक आवेदन रद्द होने की संभावना है। बाकी स्तर पर भी स्क्रूटनी की जा रही है। पहले 100 फीसदी अंक भरने वाले, उसके बाद 90% वाले की जांच की जा रही है।

सात जुलाई तक मिलेगा नामांकन का समय

प्रो. झा ने बताया कि मेरिट लिस्ट शनिवार देर शाम तक जारी कर दी जाएगी। नामांकन का भी शिड्यूल बना लिया गया है। कुलपति के पास इसे भेजा जा रहा है। 28 जून से पीजी में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है जो सात जुलाई तक चलेगी।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य