बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Sarkari Jobs : बिहार में 4 लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, 45 विभागों के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे, यहां पढ़ें बड़ी अपडेट

On: October 15, 2024 3:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Sarkari Jobs: बिहार में जल्द ही 4 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। सरकार ने 40 से ज्यादा विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का फैसला किया है। ये नोडल अधिकारी इन विभागों में नई नौकरियों की संभावनाएं तलाशेंगे। बिहार सरकार विधानसभा चुनाव से पहले नियुक्तियां करने पर जोर दे रही है।

इसके लिए विभिन्न सरकारी विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। रिक्तियों की खोज करना उनकी जिम्मेदारी होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को नियुक्ति और नियोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग सरकार के विभिन्न विभागों से समन्वय करेगा।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

फरवरी, 2024 में शुरू हुई कार्रवाई:

फरवरी, 2024 में सामान्य प्रशासन विभाग ने विभिन्न विभागों में संभावित रिक्तियों की जानकारी मांगी थी। 1 अप्रैल, 2024 तक की रिक्तियों का ब्योरा मांगा गया था। विभागों द्वारा रिक्तियों की सूचना एकत्रित कर मई, 20204 में उपलब्ध करा दी गई है। समय-समय पर इन रिक्तियों के संबंध में विभिन्न विभागों से अद्यतन समीक्षा की गई। समय-समय पर मंत्रिपरिषद ने बड़ी संख्या में नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इससे पहले नई आरक्षण व्यवस्था लागू होने के समय रिक्तियों की सूचना मांगी गई थी।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

कुल स्वीकृत पदों और ऑनलाइन ब्योरा देने में दी गई सूचना में अंतर होने के कारण अब इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। राज्य सरकार के स्तर पर सभी विभागों की रिक्तियों को नियुक्तियां करने वाली सभी संस्थाओं, बोर्ड या आयोगों को भेजा जाएगा।

इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। पहले जहां विभिन्न विभाग अपने स्तर पर नियुक्ति के लिए आयोग या बोर्ड को अनुशंसा करते थे, उस पर रोक लगा दी गई है।

45 विभागों में साढ़े चार लाख से अधिक पद रिक्त :

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के 45 विभागों में कुल 4 लाख 72 हजार 976 पद रिक्त हैं। इनमें सबसे अधिक शिक्षा विभाग में 2 लाख 17 हजार 591 पद रिक्त हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में 65,734, गृह विभाग में 41,414, ग्रामीण विकास विभाग में 11,784, नगर विकास एवं आवास विभाग में 1948, पंचायती राज विभाग में 5551, कृषि विभाग में 3015 और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में 4814 पद रिक्त हैं।

ये सभी रिक्तियां स्वीकृत पदों के विरुद्ध हैं। विभागों से कुल स्वीकृत पदों और कार्यरत कर्मियों की संख्या के आधार पर अद्यतन रिक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही ऑनलाइन भेजी गई रिपोर्ट की भी जांच की जा रही है।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now