बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

RRB NTPC Fees Refund : आज से शुरू है आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा की फीस रिफंड प्रक्रिया, यहाँ से करे Apply

On: August 11, 2021 11:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---

रेलवे भर्ती बोर्ड ( आरआरबी ) की एनटीपीसी भर्ती परीक्षा की फीस रिफंड की प्रक्रिया आज से शुरू होने होने जा रही है। एनटीपीसी सीबीटी के विभिन्न चरणों में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 11 अगस्त सुबह 10 बजे से 31 अगस्त के बीच अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट (या करेक्शन) कर सकेंगे। आज 10 बजे लिंक एक्टिव होगा। आपको बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये लिए गए थे।

अब नियम के मुताबिक पहले चरण की सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को बैंक चार्ज काट कर 400 रुपये लौटाये जाएंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों और महिला कैंडिडेट्स को 250 रुपये में से बैंक चार्ज काट कर शेष राशि लौटा दी जाएगी।

IMG 20210811 105342

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 के बीच सात चरणों में हुआ था। एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) भर्ती परीक्षा के जरिए 35,277 वैकेंसी भरी जाएंगी।

नोटिस पढ़ने के लिए क्लिक करें 

आरआरबी ने नोटिस में कहा है, ‘करीब दो साल पहले आवेदन लिए गए थे। ऐसे में हो सकता है कि आवेदकों की बैंक अकाउंट डिटेल्स में कोई बदलाव आया हो। आवेदनों की जांच के दौरान यह पाया गया है कि ज्यादातर पेमेंट उसी अकाउंट से हुई थी। यह भी पाया गया है कि काफी उम्मीदवारों की बैंक अकाउंट डिटेल्स अब उपलब्ध नहीं है। कुछ बैकों के आपस में मिलने की वजह से उनके आईएफएससी कोड भी बदल गए हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि आवेदक अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स की पुष्टि कर लें और अगर जरूरत है तो उसमें करेक्शन/अपडेट करें ताकि राशि सही शख्स तक पहुंच सके।।’

11 अगस्त सुबह 10 बजे से 31 अगस्त 2021 रात 11.59 के बीच सभी आरआरबी की वेबसाइट्स पर अपडेट बैंक अकाउंट (Update Bank Account) का लिंक एक्टिव रहेगा। सीबीटी -1 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एसएमएस व ईमेल भी भेजा जाएगा।

रेलवे ने कहा है कि फीस रिफंड न मिलने पर या अकाउंट डिटेल्स गलत होने पर वह जिम्मेदार नहीं होगा।

यहाँ से करे APPLY – CLICK HERE

यहाँ से करे APPLY (link 2) – CLICK HERE

फीस रिफंड का लिंक आज से हुआ एक्टिव

👉 रेलवे NTPC एग्जाम जिन्होंने दिया है, उन सभी का फीस रिफंड किया जा रही है.

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now