बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

पूर्व परीक्षा नियंत्रक को सौंपा गया स्नातक और पीजी के पेंडिग सुधार करने का जिम्मा, यहाँ जाने कब तक होंगे पेंडिग मे सुधार

On: January 7, 2022 5:12 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक प्रथम वर्ष और पीजी प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में हुई गड़बड़ी को सुधारने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से योजना बनाई गई है। इसके लिए पूर्व परीक्षा नियंत्रक सह यूनिवर्सिटी के ओएसडी डा. पंकज कुमार को जिम्मा सौंपा गया है।

छात्र-छात्राओं का नाम व रोल नंबर मैच नहीं कर रहा

कुलपति ने उन्हें कहा है कि परिणाम में क्यों गड़बड़ी हुई इसका कारण पता कर इसे दो दिनों के भीतर सुधार कराएं। डा. पंकज ने जिम्मेदारी मिलने के बाद गुरुवार को परीक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का परिणाम पेंडिग हुआ है। इसमें से एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का नाम व रोल नंबर मैच नहीं कर रहा है।

बिहार यूनिवर्सिटी में फिर से शुरू हुईं ऑनलाइन कक्षाएं, डीएसडब्ल्यू ने जारी किया निर्देश

परिणाम में गड़बड़ी के खिलाफ विद्यार्थियों ने किया हंगामा

बैठक में प्रति कुलपति की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर जांच कराने का निर्णय लिया गया। कमेटी की अनुशंसा पर नाम और रोल नंबर में किसी तरह के बदलाव किए जाएंगे। परिणाम में गड़बड़ी के खिलाफ विद्यार्थियों ने किया हंगामा. स्नातक और पीजी के परिणाम में हुई गड़बड़ी के खिलाफ गुरुवार को भी छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय के मुख्यालय में जमकर हंगामा किया। यह छात्र सीतामढ़ी, शिवहर, बेतिया, बगहा, वैशाली और मुजफ्फरपुर के कई प्रखंडों से पहुंचे थे। छात्र-छात्राओं का कहना था कि विश्वविद्यालय ने मनमाने तरीके से परिणाम जारी कर दिया है।

सैकडों की संख्या में छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित बता दिया गया

इसमें रोल नंबर व नाम मैच नहीं कर रहा है। सैकडों की संख्या में छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित बता दिया गया है, जबकि वे परीक्षा में उपस्थित थे। छात्रों ने कहा कि यदि गड़बड़ी हुई है तो विवि के अधिकारियों को चाहिए कि वे विद्यार्थियों को इससे अवगत कराएं। अधिकारियों पर मामले को दबाने का आरोप लगाया।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

स्नातक और पीजी के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने फिर किया हंगामा, यहाँ जाने क्या है छात्रों की मांग

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now