बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG PG Admission 2022 : स्नातक और पीजी में नामांकन के लिए 4th मेरिट लिस्ट जारी, कल से शुरू होगा दाखिला, यहां से करे डाउनलोड

On: November 22, 2022 6:15 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG PG Admission 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 2022-25 के पार्ट 1 में नामांकन के लिए 17 हजार छात्रों की 4th मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी कर दिया गया है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

इस विषय में कटऑफ अधिक

इस बार साइंस में गणित व भौतिकी और कला में इतिहास में अधिक कटऑफ गया है कुछ कॉलेजों में गणित विषय का कटऑफ 95 प्रतिशत से अधिक गया है।

शाम तक सभी कॉलेजों का कटऑफ तैयार नहीं किया गया था। इसके आधार पर 23 November, 2022 से छात्र नामांकन ले सकते हैं।

25 नवंबर तक होगी एडमिशन 

Bihar University के यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि मंगलवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर हर कॉलेज का Subject Wise CutOff को जारी कर दिया जाएगा।

इसके बाद छात्र कटऑफ देखकर अपना दाखिला करा सकेंगे। BRABU UG 4th Merit List के माध्यम से एडमिशन 23 नवंबर, 2022 से 25 नवंबर 2022 तक लिया जाएगा।

प्रमाण पत्र जांच के बाद होगी एडमिशन 

एडमिशन के लिए छात्रों को अपने साथ इंटर के सभी सर्टिफिकेट और आईडी लेकर आना होगा। कॉलेजों में प्रमाण पत्रों की जांच के बाद छात्रों का एडमिशन लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें BRABU UG Admission 2022 : स्नातक सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए 25 हजार छात्रों ने किया एडिट, जाने कब आएगा 4th मेरिट लिस्ट

सीटें भरने के लिए पांचवीं सूची भी होगी जारी

बिहार यूनिवर्सिटी में UG की 4th Merit List के बाद UG की 5th Merit List भी जारी की जाएगी। यूएमआईएस कोआर्डिनेटर ने बताया कि 65 हजार छात्रों को अपने विषय बदलने से थे, लेकिन 25 हजार छात्रों ने ही Edit का विकल्प चुना।

इससे बाकी सीटें खाली रह गई हैं। इसके लिए छात्रों को एक बार फिर एक दिन के लिए एडिट का मौका दिया जाएगा। 25 नवंबर के बाद स्नातक में दाखिले के लिए पांचवीं मेरिट लिस्ट भी जारी की जायेगी। इसमें जो भी सीटें बची होंगी उनमें दाखिला हो जाएगा।

पीजी में भी खाली हैं सीटें

विवि में स्नातक के साथ पीजी में भी सीटें खाली हैं। 1100 सीटें पीजी में खाली हैं। पीजी में नामांकन के लिए भी मेधा सूची जारी की गई है। सबसे ज्यादा सीटें फिलास्फी, संस्कृत, बांग्ला, परसियन जैसे विषयों में खाली हैं। छात्रों को अपना विषय बदलकर फिलास्फी या अन्य विषय चुनने को कहा गया था।

(किसी भी समय लिंक एक्टिव हो जाएगाआप सभी नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें डाउनलोड कर सकते हैं )

BRABU UG 4th Merit List 2022: Download Here ( Active Soon) 

BRABU PG 4th Merit List 2022: Download Here ( Available Soon) 

फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now