बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

RBI Action on Paytm : पेटीएम पेमेंट बैंक पर रिजर्व बैंक का बड़ा एक्शन ! बैंकिंग सर्विस लगाया रोक, जानिए ग्राहकों का क्या होगा?

On: January 31, 2024 7:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

RBI Action on Paytm : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को पेटीएम की बैंकिंग सेवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर क्रेडिट लेनदेन और किसी भी प्रकार की जमा राशि लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ऐसे में अब 29 फरवरी के बाद पेटीएम बैंकिंग सेवाएं नहीं दे पाएगा। आरबीआई ने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक में नए ग्राहक जोड़ने पर प्रतिबंध लगाने के अलावा यह भी आदेश जारी किया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट और फास्टैग में जमा/टॉप-अप स्वीकार करने की अनुमति नहीं है।

बैंक ग्राहकों को बचत खाते, चालू खाते, प्रीपेड उपकरण, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सहित अपने खातों से बिना किसी प्रतिबंध के शेष राशि निकालने या उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी।

यानी आरबीआई की ओर से साफ कर दिया गया है कि बचत बैंक खाते, चालू खाते और फास्टैग समेत अन्य खातों में पहले से जमा रकम को बिना किसी रोक-टोक के निकाला या इस्तेमाल किया जा सकता है। आरबीआई ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट-1949 की धारा 35ए के तहत पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

RBI ने Paytm पर क्यों लिया एक्शन?

रिजर्व बैंक द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक पर की गई इस कार्रवाई के संबंध में कहा गया है कि ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों द्वारा सत्यापित रिपोर्ट के बाद पेटीएम की बैंकिंग सेवा में गैर-अनुपालन और सामग्री पर्यवेक्षी चिंताओं को उजागर किया गया है।

इन सबके बीच ये फैसला लिया गया है और आदेश के तहत 29 फरवरी 2024 से नए ग्राहक जोड़ने पर रोक के साथ-साथ मौजूदा ग्राहकों के खातों से लेनदेन पर भी रोक लगा दी गई है।

पेटीएम के शेयरों पर दिखेगा असर :

रिजर्व बैंक के इस फैसले का असर गुरुवार को पेटीएम के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कंपनी के शेयरों में 20 फीसदी तक की भारी गिरावट देखी गई थी। इसके पीछे की वजह पेटीएम पेमेंट बैंक की छोटे पोस्टपेड लोन को कम करने की योजना बताई जा रही है।

दरअसल, कंपनी की एनालिस्ट मीट में छोटे आकार के पोस्टपेड लोन को कम करने और बड़े आकार के पर्सनल लोन और मर्चेंट लोन को बढ़ाने की योजना की घोषणा की गई। लेकिन, ब्रोकरेज हाउसों को कंपनी का यह प्लान पसंद नहीं आया और उन्होंने कंपनी के रेवेन्यू अनुमान में कटौती कर दी। अब पेटीएम पर आरबीआई के इस आदेश का बुरा असर कंपनी के शेयरों पर दिख सकता है।

Paytm के पास हैं 6 करोड़ बैंक खाते:

पेटीएम की वेबसाइट के मुताबिक, इसके 30 करोड़ से ज्यादा वॉलेट और 6 करोड़ बैंक खाते हैं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक अपने ग्राहकों को जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट, खर्च एनालिटिक्स, डिजिटल पासबुक, वर्चुअल डेबिट कार्ड, फिक्स्ड डिपॉजिट, मनी ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करता है।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now