बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक सत्र 2021-24 के पार्ट- वन में ऑनस्पॉट नामांकन और सुधार के लिए एक बार फिर खुला पोर्टल, यहाँ से जल्द करें आवेदन

On: December 13, 2021 4:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक में नामांकन को लेकर फॉर्म भर चुके छात्र नाम-विषय समेत अन्य चीजों में 15 दिसम्बर तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। विवि के स्नातक के छात्रों को एक बार फिर एडिट का मौका दिया गया है। इसके साथ ही इस बार विवि ने ऑन स्पॉट दाखिले में जिले में ही नामांकन की प्राथमिकता की बाध्यता भी खत्म कर दी है।

दाखिले को लेकर पोर्टल खोलने के साथ ही पहले के आवेदकों को सुधार का भी मौका

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में नए संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में दाखिले को लेकर पोर्टल खोलने के साथ ही पहले के आवेदकों को सुधार का भी मौका दिया गया है। अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि ऑन स्पॉट में यह शर्त रखी गई थी कि कॉलेजों को अपने ही जिले के छात्रों को प्राथमिकता देते हुए नामांकन लेना है। इस कारण कुछ छात्र दूसरे जिले के मनपसंद कॉलेजों को नहीं चुन सके।

स्नातक में हुए 1 लाख सात हजार दाखिले, इसके बाद भी सीटें नहीं भर सकीं, यहाँ पढ़े क्या है कारण

एडिट के लिए 15 दिसम्बर तक UMIS पोर्टल खुला

इस पर विचार करने के बाद निर्णय लिया गया कि कोई भी छात्र जो आवेदन कर चुके हैं और अबतक उनका नामांकन नहीं हो सका, वे यूनिवर्सिटी से जुड़े किसी भी जिले में जहां कॉलेजों में सीट खाली हो, अपना नामांकन करा सकेंगे। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है। एडिट के लिए 15 दिसम्बर तक यूएमआईएस पोर्टल खुला रहेगा। सूचीबद्ध अन्य छात्र एडिट का लाभ उठा सकते हैं। बाकी की शर्त पहले की तरह ही रहेगी।

Apply Online – CLICK HERE

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

स्नातक सत्र 2021-24 के नामांकन के लिए सात माह चली प्रक्रिया के बाद भी 50 हजार छात्र दाखिले से वंचित, स्पॉट एडमिशन का मिलेगा एक और मौका

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now