बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

PMCH के 97 साल पूरे : 74 छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित, पूर्व छात्रों ने की विरासत स्थलों के संरक्षण की अपील

On: February 27, 2022 9:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

PMCH completes 97 years: ऐतिहासिक पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) की स्थापना के 97 साल पूरे हो गये हैं। इस मौके पर कॉलेज के अधिकारियों और पूर्व छात्रों के संघ ने बिहार सरकार से एक बार फिर संस्थान के प्रमुख विरासत स्थलों को संरक्षित करने की अपील की है, जिसके नवीकरण का कार्य चल रहा है।

निर्माण के सिलसिले में चरणबद्ध तरीके से ध्वस्त किया जा रहा

PMCH की स्थापना प्रिंस ऑफ वेल्स मेडिकल कॉलेज के रूप में हुई थी। पीएमसीएच की पुरानी इमारतों को इसके विशाल परिसर में आधुनिक, ऊंची इमारतों के निर्माण के सिलसिले में चरणबद्ध तरीके से ध्वस्त किया जा रहा है।

संस्थान के प्रिंसिपल वी.पी. चौधरी ने कहा कि पटना में कोविड -19 मामलों में गिरावट के बीच शुक्रवार को बिहार और ओडिशा के इस पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना की 97 वीं वर्षगांठ मनाई गई और विभिन्न विषयों में 74 छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

वर्ष 1925 में संस्थान की स्थापना की गयी थी

दिसंबर 1921 में हुई तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स (बाद में किंग एडवर्ड अष्टम) की पटना यात्रा की स्मृति को बनाये रखने के लिये वर्ष 1925 में संस्थान की स्थापना की गयी थी। शुरुआत में इसका नाम प्रिंस ऑफ वेल्स मेडिकल कॉलेज था। भारत की आजादी के बाद इसका नाम बदलकर पीएमसीएच कर दिया गया। 

वर्षगांठ का कार्यक्रम परिसर में आयोजित किया गया और इसमें बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और कुछ प्रख्यात डॉक्टरों ने भाग लिया। पीएमसीएच पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ सत्यजीत कुमार सिंह ने कहा, “गौरवान्वित पूर्व छात्र के रूप में हम आपसे (बिहार के स्वास्थ्य मंत्री) कुछ विरासत स्थलों की देखभाल करने का अनुरोध करते, ताकि उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए बरकरार रखा जा सके और वे यह देख सकें कि पिछली शताब्दी के शुरुआत में यह कैसा होता था।

प्रमुख विरासत स्थलों को अगली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जायेगा

सभी महान समाज विरासत भवनों को संरक्षित करते हैं।” पीएमसीएच की पूर्व छात्र रहीं इसकी प्रिंसिपल चौधरी ने कहा, ”हमने भी सरकारी अधिकारियों को एक अपील भेजी है, और हमें आशा है कि परिसर में एक नया अत्याधुनिक चिकित्सा बुनियादी ढांचा तैयार करते समय प्रमुख विरासत स्थलों को अगली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जायेगा।” 

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Bihar Smart Meter Big Update: शाम को महंगी, दिन में सस्ती होगी बिजली – उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर!