बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

पीजी नामांकन: कम गड़बड़ी वाले आवेदन में होगा सुधार आठ हजार आवेदन में मिली गड़बड़ी, मेरिट लिस्ट में देरी

On: June 19, 2021 6:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी एडमिशन के लिए मेरिट लस्टि जारी करने के लिए छात्रों के आवेदनों की जैसे-जैसे जांच हो रही है वैसे-वैसे गड़बड़ आवेदनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस कारण मेरिट लिस्ट जारी करने में कुछ समय लग सकता है।

फिलहाल, मेरिट लिस्ट 20 जून की निकालने का समय है, लेकिन इसके लिए जब से छात्रों के ऑनलाइन आवेदनों की जांच शुरू हुई है तब से लगातार गड़बड़ी मिल रही है।

शनिवार तक आठ हजार छात्रों के आवेदन गलत पाए गए दो दिन में इसकी संख्या साढ़े तीन हजार बढ़ गयी है। आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शुरू हुई जांच में 16 जून तक साढ़े चार हजार छात्रों के आवेदनों में गड़बड़ी पायी गयी थी अब यह संख्या आठ हजार पर पहुंच गया है। पीजी के लिए छात्रों के कुल साढ़े 17 हजार

आवेदन आये हैं। जिन आवेदनों में गलतियां मिली हैं उसमें अधिकतर गलत अंक भरने वालों के हैं। इन छात्रों ने स्नातक के जो अंकपत्र वेबसाइट पर अपलोड किया है और ऑनलाइन में खुद से फॉर्म में जो अंक भरा है उसमें अंतर है।

AddText 03 23 04.09.12

इसके अलावा कई छात्रों ने अपना स्ट्रीम भी बदला है जो सभी विषयों के लिए नहीं था फिलहाल यूएमआईएस की ओर से छात्रों के स्क्रूटनी का काम किया जा रहा है। कुछ ऐसे आवेदन भी आये हैं जिसमें अलग-अलग विषयों में कुछ छात्रों ने आवेदन कर दिया है। विधि की ओर से सभी पीजी विभागों व कॉलेजों के लिए मेरिट लस्टि निकालो जाएगी।

यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने कहा कि अबतक करीब आठ हजार छात्रों के गड़बड़ आवेदन को चिह्नित किया गया है। इसमें जिन छात्रों ने अंक बढ़ाकर फॉर्म भरा उन्हें पूरी तरह छांटा जा रहा है।

जबकि जिन आवेदनों में हल्की गड़बड़ी है उसे सुधार करने की कोशिश हो रही है। बता दें कि पीजी के विभिन्न विषयों के लिए 5350 सीटें हैं। पिछली बार भी छात्रों की ओर से अधिक अंक भरने का मामला था। इस कारण अंतिम समय में मेरिट लिस्ट रोकी गई थी।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य