बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

पांच दिन में खत्म हो जाएगा स्नातक पार्ट वन का पेंडिंग : परीक्षा नियंत्रक

On: January 6, 2022 4:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बुधवार को कहा कि स्नातक पार्ट वन का पेडिंग रिजल्ट पांच दिन में क्लीयर हो जाएगा। बताया कि चार हजार छात्रों के प्रैक्टिकल के अंक कॉलेजों से नहीं आए थे, लेकिन अब दो हजार छात्रों के प्रैक्टिकल के अंक कॉलेजों से आ गए हैं और उन्हें पोर्टल पर अपलोड भी कर दिए गए हैं।

प्रैक्टिकल के अंक भी आ जाएंगे और उन्हें अपडेट कर दिया जाएगा

छात्र इसे देख सकते हैं। पांच दिन के अंदर बाकी दो हजार छात्रों के प्रैक्टिकल के अंक भी आ जाएंगे और उन्हें अपडेट कर दिया जाएगा। इसके बाद सारे पेंडिंग खत्म हो जाएंगे।

स्नातक पार्ट वन सुधार में लगा रहा परीक्षा विभाग, मिलान के लिए प्राचार्यों को भेजे रोल नंबर

पूरे दिन सुधार के प्रयास के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने संबंधित 75 प्राचार्यों से बात कर उन्हें मेल पर ऐसे रोल नंबर भेजे हैं। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षार्थियों के रोल नंबर मैच कर रहे हैं, उनके अंक पत्र में प्रैक्टिकल के अंक सोमवार से दिखने लगेंगे, लेकिन जिनका मैच नहीं कर रहा है, उसके बारे में प्राचार्यों से जानकारी मिलने के बाद सुधार किया जाएगा। यह तीन-चार दिनों में हो जाएगा।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

बिहार यूनिवर्सिटी में रिजल्ट को लेकर छात्रों ने किया हंगामा, यहाँ जाने पूरा मामला

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now