बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से अगस्त में हो सकता पैट का आयोजन

On: July 22, 2021 6:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) का आयोजन अगस्त में हो सकता है। इसको लेकर विवि की ओर से तैयारी की जा रही है। इधर, अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन को लेकर एक और मौका देने की मांग की जा रही है। सीसीडीसी डा. अमिता शर्मा ने बताया कि अभी पोर्टल खोले जाने पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

कुलपति की ओर से निर्देश मिलने पर ही पोर्टल खुलेगा। कहा कि इस परीक्षा की तैयारी हो चुकी है, ऐसे में संभव है कि पोर्टल नहीं खुले । इस परीक्षा के आयोजन के एक महीने बाद शेष बची सीटों पर सत्र 2021 में पीएचडी के लिए फिर से आवेदन आमंत्रित किए जाएं। एक सप्ताह के भीतर इसपर निर्णय हो जाएगा।

Bihar B. Ed Entrance Exam 2021

बता दें कि विवि की ओर से सत्र 2020 में निर्धारित 1414 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। इन सीटों के लिए करीब चार हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। मार्च में परीक्षा प्रस्तावित थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इसे टालना पड़ा था ।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now