बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

आज से मिलेगा स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट वन का एडमिट कार्ड, यहाँ जाने कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड

On: May 9, 2022 7:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC Part 1 Admit Card: बिहार यूनिवर्सिटी के पार्ट वन का एडमिट कार्ड कॉलेजों में दिया जाएगा। इसकी जानकारी यूएमआईस कोआर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने दी। उन्होंने बताया कि कालेजों को एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं। कालेजों को ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करके छात्रों को देने हैं। पार्ट वन की परीक्षा 11 मई से शुरू होगी। इसके लिए 30 केंद्र बनाए गए हैं।

स्नातक प्रथम खंड सत्र 2020-23 के छात्रों का एडमिट कार्ड सोमवार से वितरित किया जाएगा, छात्र महाविद्यालय द्वारा प्राप्त पेमेंट स्लिप दिखा कर Admit Card प्राप्त कर सकेंगे ।

डाउनलोड नहीं करना होगा एडमिट कार्ड

छात्रों को खुद से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं करना होगा। एडमिट कार्ड छात्रों को कॉलेज से ही मिलेगा। बुधवार को यह जानकारी प्रति कुलपति ने दी। बताया कि एडमिट कार्ड को प्राचार्य को सत्यापित कर छात्रों को देना है।

ये भी पढ़े: BRABU : स्नातक पार्ट- 1 की परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी संशोधित केंद्रों की सूची, कल से मिलेगा एडमिट कार्ड, यहाँ जाने लेटेस्ट अपडेट

इसके लिए कॉलेज में ही सारे एडमिट कार्ड भेजे जायेंगे। पार्ट-1 में 91 हजार छात्र परीक्षा देंगे। विवि ने परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची भी तैयार कर ली है। प्रोवीसी ने बताया कि छात्रों को 12 अंकों का रोल नंबर दिया जायेगा। इसी में छात्रों का रजिस्ट्रेशन नंबर, विषय कोड और परीक्षा का रोल नंबर भी रहेगा।

गड़बड़ी रोकने को तीन स्तर पर सत्यापित होगा एडमिट कार्ड

यूएमआईएस कोआर्डिनेटर प्रो टीके डे ने बताया कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए हमलोगों ने पूरे इंतजाम किये हैं। पहले कॉलेज के प्राचार्य डाउनलोड कर उसे देखेंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड संबंधित विभागों में भेजा जायेगा, जहां वहां के विभागाध्यक्ष देखेंगे कि एडमिट कार्ड पर जो जानकारी दी गयी है, वह सही है या नहीं। इसके बाद वह छात्रों को दिया जायेगा। कॉलेजों से आने के बाद विवि में भी उसे चेक किया जायेगा।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 2020 के पार्ट-1 में इतिहास विषय में दाखिला लेने वाले छात्र अब हिंदी की परीक्षा देंगे, यहाँ जाने क्या है पूरा मामला

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now