बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

पीजी सत्र 2019-21 भले ही दो साल का, लेकिन बिहार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर तीन साल अंकित, यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है

On: December 29, 2021 4:32 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

PG 1st semester Result: PG का एक सत्र भले ही दो साल का होता है, लेकिन बिहार यूनिवर्सिटी इसे तीन साल का मान रहा है। पिछले कई दिनों से यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर पीजी का एक सत्र तीन साल का अंकित है। इससे PG के छात्र भी अपने रिजल्ट को लेकर परेशान हैं। स्नातक के छात्र सर्वर डाउन होने से पहले से ही रिजल्ट जानने को लेकर हलकान हैं। कुछ देर सर्वर ठीक रहा और छात्रों ने अपना रिजल्ट देखा, लेकिन उसके बाद से लगातार सर्वर डाउन ही रहा।

तीन दिन हो गए रिजल्ट जारी हुए, लेकिन अब तक 80 फीसदी छात्र इसे नहीं देख पाए हैं

PG 1st semester Result: यूनिवर्सिटी ने PG के सत्र 19-21 के छात्रों का रिजल्ट जारी किया है। लेकिन, वेबसाइट पर PG सत्र 19-22 का लिंक दिया गया है। मंगलवार को छात्रों ने इसको लेकर सवाल उठाया। पीजी के छात्र महिपाल झा, कन्हैया, राजन समेत अन्य छात्रों ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी की लापरवाही है। कहा कि तीन दिन हो गए रिजल्ट जारी हुए, लेकिन अब तक 80 फीसदी छात्र इसे नहीं देख पाए हैं। तीसरे दिन भी सर्वर डाउन रहा। ऐसे में सैकड़ों छात्र रिजल्ट नहीं देख पाए हैं।

पीजी 1st सेमेस्टर में अंग्रेजी, गणित और अर्थशास्त्र का रिजल्ट खराब ,काफी विद्यार्थी हुए फेल, जाने डिटेल्स

अभ्यर्थियों का आक्रोश मंगलवार को भी फूट पड़ा

इधर, स्नातक के रिजल्ट में 55 व 63 अंक मिलने पर अभ्यर्थियों का आक्रोश मंगलवार को भी फूट पड़ा। अभ्यर्थियों ने कहा कि जब परीक्षा OMR शीट पर हुई तो फिर अंक इस तरह कैसे मिल सकते हैं। यह दिखाता है कि कॉपी चेक ही नहीं किया गया है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

बिहार यूनिवर्सिटी का पोर्टल फेल, दो दिन बाद भी रिजल्ट नहीं देख सके छात्र, यहाँ जाने कब जारी होगा रिजल्ट

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now