बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक पार्ट 1 की परीक्षा के लिए एक माह और करना होगा इंतजार

On: July 7, 2021 5:26 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

इस माह से परीक्षा शुरू करने की तैयारी में जुटे बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को एक महीने और इंतजार करना होगा। कॉलेज से लेकर छात्रों तक को उम्मीद थी कि इस महीने से परीक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी, लेकिन सरकार की ओर से ऑनलॉक 4 में परीक्षा न लेने के निर्देश के कारण परीक्षा के लिए कम से कम एक महीने और प्रतीक्षा करनी होगी परीक्षा न होने से छात्रों को चिंता है कि स्नातक व पीजी का शैक्षणिक और पिछड़ जाएगा। दरअसल, महीने भर बाद साल बीतने में महज साढ़े चार महीने का

समय बचेगा। इस दौरान स्नातक व पीजी की ही सिर्फ 10 परीक्षाएं लेनी हैं। इसमें स्नातक पांच व पीजी की पांच परीक्षाएं होनी है। इसके अलावा बोकेशनल के करीब एक दर्जन कोर्सों के फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड ईयर की परीक्षा भी होनी है। इतने कम समय से तमाम

muz Bihar university

परीक्षाओं का आयोजन मुश्किल होगा। स्नातक का सत्र पहले से ही एक साल देर हो चुका है। इस महीने के बाद लगभग साढ़े चार महीने का समय बचने के कारण विवि परीक्षाओं के आयोजन पर नये सिरे से विचार कर रहा है। दरअसल, स्नातक की पांच परीक्षाओं में एक ऑब्जेक्टिव सवालों के आधार पर होनी है। ये पिछले साल की परीक्षा है। इसके अलावा इस साल की स्नातक पार्ट वन टू व श्री के साथ एक कंपार्टमेंटल की परीक्षा का आयोजन होना है। ऐसे में सत्र के और देर होने की आंशका बन गयी है।

स्नातक का सत्र और पिछड़ा, साढ़े चार माह में पांच परीक्षाओं का आयोजन संभव नहीं

विश्वविद्यालय के स्नातक, पीजी, बीएड, पैट सहित तमाम परीक्षाएं इस महीने होने की थी उम्मीद

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now