बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar Politics: विपक्षी खेमे से ऑफर…RJD की दिलचस्पी, फिर क्या अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?

On: August 8, 2022 9:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Politics: विपक्षी खेमे से ऑफर…RJD की दिलचस्पी, फिर अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे नीतीश?कयास लगने लगे हैं कि एक बार फिर राज्य में सत्ता परिवर्तन हो सकता है. एक बार फिर नीतीश, तेजस्वी से हाथ मिला सकते हैं।

बिहार की सियासत में तेजी से घटनाक्रम बदल रहा

बिहार की सियासत में तेजी से घटनाक्रम बदल रहा है. कुछ दिन पहले तक सब कुछ ऑल इज वैल का दावा करने वाले अब बैठकों में शामिल होने लगे हैं। बिहार की सियासत में तेजी से घटनाक्रम बदल रहा है। कुछ दिन पहले तक सब कुछ ऑल इज वैल का दावा करने वाले अब बैठकों में शामिल होने लगे हैं।

सवाल उठ रहे हैं कि क्या फिर नीतीश कुमार अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने वाले हैं? क्या एक बार फिर चुनाव से ठीक पहले वे कोई बड़ा खेल करने वाले हैं?

नीतीश को विपक्ष से क्या ऑफर मिला?

अभी जेडीयू की विधायक दल की एक अहम बैठक होने वाली है. आरजेडी भी अपने विधायकों के साथ एक बैठक करेगी. कहा जा रहा है कि बैठक में बिहार की वर्तमान स्थिति पर मंथन होने वाला है, आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा।

खुलकर तो समर्थन का कोई ऐलान नहीं हुआ

इन बैठकों से पहले ही बयानबाजी और ऑफर का सिलसिला शुरू हो चुका है. विपक्षी पार्टी CPIML(L) के नेता दिपांकर भट्टाचार्य ने शर्त रख दी है कि अगर जेडीयू बीजेपी का साथ छोड़ने को तैयार हो जाती है, तो उसे मदद की जा सकती है. इसी तरह आरजेडी की तरफ से भी एक नपा-तुला बयान सामने आया है. खुलकर तो समर्थन का कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ‘जनता का आदेश’ और ‘वर्तमान स्थिति’ जैसे बयानों के जरिए कुछ संकेत जरूर दे दिए हैं.

नीतीश के मन में क्या चल रहा?

इस पूरे घटनाक्रम पर जब आजतक ने आरजेडी नेता मनोज झा से बात की तो उन्होंने राष्ट्रपति शासन लगने से तो साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम इस समय राष्ट्रपति शासन लगता तो नहीं देख रहे हैं. अभी पहले देखना पड़ेगा कि आगे क्या होने वाला है. लोगों की जो भी राय रहेगी, हमारी पार्टी उसी के मुताबिक फैसला लेगी।

Bihar Scholarship : स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के नियम में होगा बड़ा बदलाव, सीएम नीतीश कुमार ने कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश

बिहार के घटनाक्रम को लेकर बयानबाज़ी न करने को कहा

वैसे इन तमाम बयानबाजी के बीच बीजेपी ने चुप्पी साध रखी है. पार्टी नेतृत्व ने अपने नेताओं को बिहार के घटनाक्रम को लेकर बयानबाज़ी न करने को कह दिया है. इसी वजह से मीडिया के सामने बीजेपी नेता ज्यादा नहीं आ रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा है, ये जानने का प्रयास लगातार जारी है.

बीजेपी से नाराजगी की क्या वजह?

प्रदेश बीजेपी के नेता नीतीश कुमार से बात कर रहे हैं. उन्हें समझाने का प्रयास भी हो रहा है, लेकिन नीतीश की तरफ से कोई स्पष्टता नहीं आ रही है. वैसे एक बात जरूर स्पष्ट हो चुकी है, इस समय नीतीश बीजेपी से नाराज चल रहे हैं. कई ऐसे मुद्दे हैं, जिस वजह से उनके और बीजेपी के बीच में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

फिर चाहे वो आरपीएन सिंह का मसला रहा हो या फिर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा से नीतीश की लगातार होती तकरार. इसके अलावा नीतीश कुमार को ऐसा भी लगने लगा है कि आने वाले समय में बीजेपी बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनवा सकती है।

अभी इस समय वो सिर्फ उनका इस्तेमाल कर अपनी पार्टी का विस्तार कर रही है. अब क्योंकि नीतीश कुमार के मन में ये तमाम शंकाएं घर कर चुकी हैं, ऐसे में वे फिर अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन पाला बदल सकते हैं?

बिहार समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Bihar Smart Meter Big Update: शाम को महंगी, दिन में सस्ती होगी बिजली – उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर!