बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : अब बिहार यूनिवर्सिटी अपने छात्रों से पूछेगा, पढ़ाई-लिखाई से खुश हैं या नहीं, दिशा-निर्देश जारी

On: September 27, 2022 5:26 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU BIHAR UNIVERSITY: बिहार यूनिवर्सिटी अपने छात्रों से पूछेगा कि वे पढ़ाई-लिखाई से खुश है या नहीं। नैक ने विवि को इस दिशा में निर्देश दिया है। बिहार विवि में अभी नैक मूल्यांकन की तैयारी चल रही है। इसके तहत यह सर्वे कराने पर विचार किया जा रहा है।

बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्लू ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्लू प्रो अभय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि नैक के लिए छात्रों का सर्वे जरूरी है। हमलोग इस बारे में काम करने जा रहे हैं। छात्रों के फीडबैक के बिना नैक का मूल्यांकन नहीं हो सकता है।

स्टूडेंट सटिस्फेक्शन सर्वे का नाम दिया

नैक ने निर्देश दिया है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों के सर्वे के लिए एक सैंपल साइज तैयार करे उसके बाद उनका सर्वे करे। बिहार यूनिवर्सिटी के साथ कॉलेजों का भी नैक मूल्यांकन किया जाना है। नैक ने इस सर्वे को स्टूडेंट सटिस्फेक्शन सर्वे का नाम दिया है। नैक ने कहा है कि छात्रों के फीड बैक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बहुत जरूरी है।

शैक्षणिक माहौल पर यूनिर्वसिटी को छात्र देंगे नंबर

उक्त सर्वे से पता चलेगा कि विवि में छात्र कितना सीख रहे हैं और यूनिवर्सिटी में शिक्षण का माहौल कैसा है। नैक ने कहा है कि विवि में पढ़ने वाले छात्रों से पूछा जाये कि वह यूनिवर्सिटी को पढ़ाई-लिखाई में कितना अंक देते हैं इसके अलावा वह यूनिवर्सिटी में क्या बदलाव चाहते हैं।

BRABU TDC Part 2 Practical Exam: आज से 26 केंद्रों पर शुरू होगी स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट-2 की प्रैक्टिकल परीक्षा

इसके अलावा शोध छात्रों से भी शोध की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली जायेगी। नैक का कहना है कि शोध किसी भी विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण अंग है। यूनिवर्सिटी को नैक ने कहा है कि वह छात्रों के बीच शोध को प्रोत्साहित करे। यूनिवर्सिटी अपने यहां शोध के नये तकनीक को भी विकसित करे।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now