बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

अभी नहीं हो सकी 2021 की एक भी परीक्षा, स्नातक,पीजी का सत्र बे पटरी, सत्र पूरा होने के बाद भी बाकी है परीक्षाएं

On: July 10, 2021 11:46 PM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय परीक्षा और रिजल्ट के चक्रव्यूह में उलझता जा रहा है. अभी तक वर्ष 2020 की स्नातक पार्ट वन की परीक्षा नहीं हो सकी है. वर्ष 2021 की सभी परीक्षाएं बाकी हैं. पीजी, बीएड व एमएड का सत्र भी विलंब से चल रहा है. पिछले साल मार्च से ही शैक्षणिक सत्र के साथ परीक्षा व रिजल्ट बाधित हो रहा है. जनवरी से कुछ कामकाज शुरू हुआ, तो अप्रैल में फिर लॉकडाउन लग गया. अभी स्नातक पार्ट वन परीक्षा 2020 कराने की तैयारी चल रही है, लेकिन छात्रों को एक महीने तक अभी इंतजार करना होगा.

सरकार ने छह अगस्त तक परीक्षा पर रोक जारी रखी है, इसके बाद ही कोई निर्णय होगा. विवि के अधिकारियों का कहना है कि सरकार से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद सभी पेंडिंग परीक्षाएं ली जायेंगी.

FB IMG 1581586960630 1

वहीं, सत्र विलंब होने से छात्रों की बेचैनी बढ़ गयी हैं. स्नातक के छात्रों को अभी और इंतजार स्नातक के वर्ष 2020 के पार्ट-वन की परीक्षा लंबित है. पहले जुलाई में परीक्षा कराने की बात कही गयी थी. लेकिन, अब सरकार ने छह अगस्त तक किसी भी परीक्षा के आयोजन पर रोक लगा दी है. वैसे विवि प्रशासन ने इस परीक्षा को लेकर तैयार भी नहीं की है. यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होनी है.

इसके लिए पिछले महीने सिंडिकेट की मंजूरी मिल चुकी है. तय हुआ था कि सभी विषयों के छात्रों को ऑब्जेक्टिव सवालों का मॉडल क्वेश्चन सेट दिया जायेगा, जिससे वे तैयारी कर सके. लेकिन, पखवारे भर बाद भी केवल
दो-तीन विभागों ने ही सेट तैयार किया है. ऐसे में न तो विवि परीक्षा लेने के लिए तैयार है, न ही छात्र परीक्षा देने के लिए, पीजी छात्रों को पिछले साल मिल जाती डिग्री. पीजी सत्र 2018-20 के छात्रों को पिछले साल डिग्री मिल जाती.

लेकिन, अबतक केवल एक सेमेस्टर पूरा हुआ है. पहले तो एक साल देर से वर्ष 2019 में इन छात्रों का नामांकन हुआ. इसके बाद कोरोना के कारण विलंब हो रहा है. अभी दो परीक्षाओं के रिजल्ट के साथ अंतिम फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होनी है. फरवरी व मार्च में दूसरे व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा हुई थी. लेकिन, रिजल्ट नहीं आया. इसके अलावे पीजी सत्र 2019-21 के छात्रों की एक भी सेमेस्टर की परीक्षा नहीं हो सकी है. इस साल इन विद्यार्थियों का सत्र पूरा हो जाता. लेकिन, अभी चारों सेमेस्टर की परीक्षा बाकी है.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

HURRY UP JOIN AND SUBSCRIBE OUR YOUTUBE▶️ CHANNEL

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य