बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नई पाठ्य सामग्री अब तक अपलोड नहीं

On: May 13, 2021 5:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार के ग्रामीण इलाके के छात्र नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण परेशान

कोरोना संक्रमण के दौरान विश्वविद्यालय समेत सभी कॉलेजों में ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन बंद है। ऐसे में सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू करने को कहा गया था। साथ ही विवि की वेबसाइट पर छात्रों के लिए पीडीएफ फॉमेंट में पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध करानी थी।

कुछ संस्थानों की ओर से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया है। जबकि अधिकतर में कक्षाएं संचालित नहीं हो रही है। जबकि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अबतक एक भी नई पाठ्य सामग्री अपलोड नहीं की गई है। इस कारण | छात्रों को परेशानी का सामना करना | पड़ रहा है। कॉलेजों को ऑनलाइन कक्षाओं की रिपोर्ट प्रति सप्ताह भेजने को कहा गया था। इसे भेजकर महज | कोरम पूरा किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे छात्रों का कहना है कि ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नेटवर्क में भी गड़बड़ी रहती है। पाठ्य सामग्री वेबसाइट पर अपलोड की जाय ताकि उसे डाउनलोड कर वे अध्ययन कर सकें।

विवि के अधिकारियों का कहना है कि कई शिक्षक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में उनपर कक्षा संचालित करने के लिए दबाव नहीं बनाया जा सकता। पाठ्य सामग्री अपलोड करने के लिए कॉलेजों को निर्देश दिया जा रहा है। ताकि छात्र घर से ही सिलेबस की पढ़ाई पूरी कर सकें।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now