बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar Politics: अचानक साथ नहीं आए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव, 2020 चुनाव से बदले हालात, मिल रहे थे ये 4 संकेत

On: August 10, 2022 10:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Politics: बिहार में आखिरकार सियासी फेरबदल हो गया। नीतीश कुमार ने नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिलाया है।

नजदीकियां बीते कुछ समय से बढ़ती देखी जा रही थीं

दिल्ली की राजनीति में भी खास जगह रखने वाले बिहार में यह घटनाक्रम अचानक हुआ नहीं दिख रहा है। कहा जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच नजदीकियां बीते कुछ समय से बढ़ती देखी जा रही थीं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कुछ बदलता दिख हा था। विधानसभा पर नजर रखने वालों को सीएम कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव में कुछ अलग नजर आ रहा था। खास बात है कि बीते साल विधानसभा में दोनों के बीच तकरार देखने को मिली, लेकिन नीतीश ने आगे किसी बहस से बचने का फैसला किया।

पहला संकेत, जातिगत जनगणना

बीते साल नीतीश राष्ट्रीय स्तर पर जातिगत जनगणना की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। 10 दलों के प्रतिनिधिमंडल के अलावा उनके साथ तेजस्वी भी थे। उस दौरान राजधानी में दोनों नेताओं के बीच सौहार्द देखने मिला।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान भी वह नीतीश के साथ रहे और सीएम ने उन्हें बोलने का भी मौका। हालांकि, कई दलों के साथ होने के चलते इसके सियासी मायने नहीं निकल सके।

ये भी पढ़े: Nitish government Live: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा, नई सरकार का शपथ ग्रहण बुधवार को

दूसरा संकेत, इफ्तार पार्टी

इस साल इफ्तार पार्टी में नीतीश ने तेजस्वी का काफी गर्मजोशी से स्वागत किया। इतना ही नहीं वह राजद नेता को गेट तक छोड़ने भी पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली दौरे और इफ्तार पार्टी के दौरान दोनों नेता ‘जातिगत जनगणना पर चर्चा’ के लिए आमने सामने बैठक की थी।

तीसरा संकेत, लालू के आवास पर सीबीआई रेड

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के आवास पर जब सीबीआई ने रेड की तो JD(U) की तरफ से आलोचना जैसी प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

वहीं, लालू के करीबी माने जाने वाले भोला यादव की गिरफ्तारी पर भी पार्टी ने खास प्रतिक्रिया नहीं दी। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में इसी तरह की रेड और मामलों के बाद नीतीश ने राजद से दूरी बना ली थी।

चौथा संकेत, पीएम मोदी का पटना दौरा

रिपोर्ट के अनुसार, बीते महीने पीएम मोदी ने पटना का दौरा किया तब नीतीश ने यह सुनिश्चित किया कि तेजस्वी को भी मंच साझा करने का मौका मिले। खास बात है कि यह वही नीतीश हैं, जिसने 2017 में प्रदेश की राजधानी पटना में प्रकाश पर्व के दौरान राजद नेता को खास मौका नहीं दिया था।

बिहार राजनीति समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Bihar Political Crisis : बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा, तेजस्वी यादव भी साथ जा सकते हैं

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की पूरी जानकारी ऐसे करें डाउनलोड

Bank Strike Postponed

Bank Strike Postponed: 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति; ग्राहकों को बड़ी राहत